जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में 15 जनवरी से खेले जाने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान बीसीसीआई की तरफ से पहले ही कर दिया गया था। वहीं मेगा टूर्नामेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय अंडर-19 टीम साउथ अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला बिनोनी में तीन जनवरी को खेला गया और इसे भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में डकवर्थ लुईस नियमानुसार 25 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को बिनोनी के विलमोरे पार्क में खेला जाएगा।
भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज का पहले सीधा प्रसारण हॉटस्टार की ऐप पर किया जाना था, लेकिन टेक्निकल दिक्कतों के चलते स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने सीधा प्रसारण ना करने की जानकारी दी। वहीं भारतीय फैंस इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण क्रिकेट साउथ अफ्रीका के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले यूथ वनडे मैच का भी सीधा प्रसारण क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने यूट्यूब चैनल पर किया था।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप से ठीक पहले हो रही इस यूथ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा नजरें आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं। साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ वैभव पहले मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे, जिसमें वह 12 गेंदों में 11 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए थे। भारतीय अंडर-19 टीम के लिए पहले यूथ वनडे में बल्ले से हरवंश पंगालिया का कमाल देखने को मिला था, जिन्होंने 95 गेंदों में 93 रनों की अहम पारी खेली थी, वहीं इसके अलावा आरएस अंबरीश ने भी 65 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इसके दम पर भारतीय अंडर-19 टीम 50 ओवर्स में 301 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी थी।
ये भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी डेब्यू पर रच दिया इतिहास, तोड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा रिकॉर्ड
संपादक की पसंद