India vs New zealand 2nd T20 Match Timeing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला भारतीय टीम ने शानदार तरीके से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। अब दूसरे मैच की बारी है, जो आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। मैच कितने बजे शुरू होगा और कहां खेला जाएगा, इसकी जानकारी अभी से हासिल कर लीजिए। अगर वक्त पता नहीं होगा तो आपका मैच छूट भी सकता है।
टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों की ये आखिरी सीरीज
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का भारत दौरा अभी जारी है। इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। ये टी20 विश्व कप 2026 से पहले दोनों टीमों की आखिरी सीरीज है। इसीलिए इसे आईसीसी टूर्नामेंट का ड्रेस रिहर्सल माना जा रहा है। पहला मैच भारतीय टीम ने करीब करीब एकतरफा अंदाज में जीता है। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम भी काफी मजबूत है और पलटवार कर सकती है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा मैच शाम को सात बजे से रायपुर में खेला जाएगा
आज यानी शुक्रवार का मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशल स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमें एक दिन पहले ही वहां पहुंचकर अपनी अपनी तैयारी कर रही हैं। इस बीच मैच शुरू होने की बात की जाए तो ये शाम को सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक साढ़े छह बजे टॉस होगा, उसके बाद मुकाबला शुरू हो जाएगा। चूंकि ये इंटरनेशनल मुकाबला है, इसलिए इसमें ब्रेक कम होते हैं। लिहाजा उम्मीद है कि करीब साढ़े दस बजे तक ये खत्म भी हो जाएगा।
टीम इंडिया क्या रख पाएगी जीत का सिलसिला जारी
जहां एक ओर टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम वापसी की कोशिश करेगी। दोनों टीमें अपने अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं। ऐसे में मुकाबला करीब करीब बराबरी का होने की संभावना है। देखना होगा कि दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं।
भारत टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, जैकरी फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स।
यह भी पढ़ें
T20 World Cup 2026 से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, चोटिल हुआ मैच विनर खिलाड़ी, 31 साल के गेंदबाज को मिला मौका
टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने के बाद बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश क्रिकेट? इतने करोड़ का हो सकता है नुकसान
Latest Cricket News