भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां पिछले मैच में टीम इंडिया ने 226 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। पहले मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी थी, जिसमें संजू ने शानदार अर्धशतक लगाया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने तेज बैटिंग करते हुए आखिरी ओवर में भारत को जीत दिलाई थी। फिलहाल भारत सीरीज में 1-0 से आगे है और आज अपनी बढ़त को मजबूत करना चाहेगा, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी।
IND vs NZ दूसरे टी20 के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
भारत और न्यूजीलैंड का यह मुकाबला भी उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर पहला मैच हुआ था। दोनों टीमों ने मिलकर उस मैदान पर 455 रन बनाए थे। यह मैच रात 8 बजे शुरू होगा, इसलिए ओस की भूमिका एक बार फिर काफी अहम हो सकती है। मैच के दौरान तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ओस की वजह से बाद में बैटिंग करना आसान हो जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगा। पिछले मैच में शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी थी और गेंद स्विंग हो रही थी, लेकिन बाद में पिच बिल्कुल फ्लैट और आसान हो गई थी। इसलिए दोनों टीमों के तेज गेंदबाज शुरुआत में मिलने वाले स्विंग का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
क्राइस्टचर्च के T20I आंकड़े
क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर अब तक कुल 16 टी20 मैच खेले गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 बार और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 बार जीत हासिल की है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 4 विकेट पर 236 रन रहा है, जबकि सबसे छोटा स्कोर 91 रन है। इसके अलावा, यहां सफल रन-चेज का सबसे बड़ा रिकॉर्ड 230 रन पर 6 विकेट का है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर टॉस हारने वाली टीमों ने 8 बार और टॉस जीतने वाली टीमों ने 7 बार मुकाबले जीते हैं।
यह भी पढ़ें
प्रतिका रावल ने मचाया तहलका, जड़ा करियर का तीसरा वनडे शतक, मंधाना वाले स्पेशल क्लब में मारी एंट्री
टेस्ट सीरीज से पहले खुली भारतीय बैटिंग की पोल, पांच बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता, इंडिया ए 113 पर ऑलआउट
Latest Cricket News