A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NZ: ​कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड आखिरी मैच, नोट कीजिए मुकाबले का सही वक्त

IND vs NZ: ​कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड आखिरी मैच, नोट कीजिए मुकाबले का सही वक्त

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के आखिरी मैच के लिए तिरुवनंतरपुर तैयार है। मुकाबले अब कुछ ही घंटे की दूरी पर है। आपको इसकी तारीख और मैच शुरू होने का वक्त पहले से पता होना चाहिए।

Suryakumar Yadav and Mitchell Santner- India TV Hindi Image Source : PTI सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अब करीब है। अब तक जो चार मैच खेले गए हैं, उसमें से पहले तीन जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर चुकी है। एक मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। इस बीच अब आखिरी यानी पांचवां मैच कब है और कितने बजे से शुरू होगा, इसके बारे में जान लीजिए, चाहें तो टाइम को नोट भी कर लें, ताकि उसे भूलें ना। 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेगी भारतीय टीम

भारतीय ​क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपना आखिरी टी20 मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का ये पांचवां मैच है, जो तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है, इसलिए उसके पास मौका है कि कुछ प्रयोग किए जाएं। सूर्यकुमार यादव क्या करते हैं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। दोनों टीमें कोशिश करेंगी कि वे जीतकर टी20 विश्व कप में जाएं, ताकि बुलंद हौसलों के साथ इस आईसीसी टूर्नामेंट में उतर सकें। 

31 जनवरी को शाम सात बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मुकाबला

इस बीच मैच की बात की जाए तो सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा। ये मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले साढ़े छह बजे टॉस होगा, उसी वक्त पता चलेगा कि भारत इस मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरता है। देर शाम साढ़े 10 बजे के करीब तक मैच पूरा हो जाएगा। इस मैच में सभी की नजर संजू सैमसन पर होगी, जो लगातार एक एक रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन अब वे अपने घर पर यानी होम ग्राउंड पर खेलने उतरेंगे। उम्मीद है कि यहां संजू के बल्ले से एक जबरदस्त पारी आएगी, ताकि वे भी आत्मविश्वास हासिल कर सकें।

इस सीरीज के बाद मुंबई जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम

फरवरी की 7 तारीख से आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज हो जाएगा। पहले दिन भारतीय टीम का मुकाबला यूएसए से होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेलकर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मुंबई पहुंचेंगे, जहां उनका कैंप लगेगा। यहीं पर तैयारी और रणनीति को अंजाम दिया जाएगा। टीम इंडिया एक खिताब जीतने के दावेदार के तौर पर इस टूर्नामेंट में उतरने जा रही है। देखना होगा कि वहां भारत का सफर कैसा रहता है। 

न्यूजीलैंड की टीम: डेवोन कॉन्वे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकरी फॉल्क्स, बेवन जैकब्स। 

भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। 

यह भी पढ़ें 

बाबर आजम को एक और झटका, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा ऐलान

पाकिस्तान की जीत पर गदगद हुए शहबाज शरीफ, आकाश चोपड़ा ने हकीकत बता होश ठिकाने लगा दिए

Latest Cricket News