1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: कब और कहां देख पाएंगे IND vs PAK मुकाबला, कैसे देखें Live Streaming

Asia Cup 2025: कब और कहां देख पाएंगे IND vs PAK मुकाबला, कैसे देखें Live Streaming

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर दिन रविवार को हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी।

suryakumar yadav and salman ali agha- India TV Hindi
Image Source : GETTY सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा

IND vs PAK Live Streaming: एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम अपना पहला मैच खेल चुकी है और उसे जीत भी लिया है। अब इंतजार भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का है। ये मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी करीब करीब पूरी हो गई है। मैच रविवार को होगा, इसलिए आप भी शाम को फुर्सत में इसे तसल्ली से देख पाएंगे। अगर आपके मन में ये सवाल है कि मैच कब और कितने बजे से देखें तो इसका जवाब हम आपको यहां देने जा रहे हैं। इसके बाद आपको सारे जवाब मिल जाएंगे। 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कितने बजे?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा। दोनों टीमों का ये दूसरा मैच है। भारतीय टीम यूएई और पाकिस्तान टीम ओमान के खिलाफ खेलकर यहां पहुंच रही है।

कहां देख पाएंगे लाइव मैच?

IND vs PAK मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। फैंस हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले पाएंगे। भारत और पाकिस्तान के लिए खेल चुके कई ​दिग्गज इसमें आपको कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। सोनी से कई चैनल मैच को लाइव दिखाएंगे। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा एशिया कप की कमेंट्री तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

क्रिकेट फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही भारत बनाम पाकिस्तान मैच आप अपने मोबाइल पर फैनकोड एप के माध्यम से भी देख सकते हैं। यानी जो भी तरीका आपको आसान लगे, उस तरह से देख जा सकता है। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। 

रिजर्व प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल।

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: भारत की प्लेइंग इलेवन में क्या होगा बदलाव? कप्तान सूर्या को लेना है बड़ा फैसला

पाकिस्तान को बार-बार क्यों मिल रही भारत से हार? उनके देश के खिलाड़ी ने ही खोल दी पोल

Latest Cricket News