IND vs PAK Match Time: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, टॉस का टाइम भी नोट कीजिए
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद शुरू हो जाएगा। मैच कितने बजे शुरू होगा, साथ ही इसका टॉस टाइम क्या है, ये जान लीजिए। मैच को अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं, ये भी यहां आपको पता चल जाएगा।
भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर एक दूसरे के सामने आने वाली हैं। वैसे तो टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी को हो गया था, लेकिन सभी को इंतजार इसी आज के मैच यानी भारत बनाम पाकिस्तान का था, जो अब करीब आ गया है। इस बीच मैच शुरू होने का वक्त नोट कर लीजिए। साथ ही ये भी जान लीजिए कि टॉस कितने बजे होगा। ताकि कोई भी अहम पल आपसे छूट ना जाए।
Click Here to get India vs Pakistan T20 Match LIve Updates
टीम इंडिया पाकिस्तान पर आज भी पड़ सकती है भारी
टी20 विश्व कप 2026 का आज सबसे बड़ा मुकाबला है। वैसे तो टी20 वर्ल्ड कप में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे से भिड़ी हैं तो पलड़ा भारत का ही भारी रहा है। अब तक केवल एक ही बार पाकिस्तानी टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। आज भी भारतीय टीम एकतरफा अंदाज में अगर पाकिस्तान को पटकनी दे तो ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए। भारत और पाकिस्तान की टीमें अब तक इस साल के टी20 विश्व कप में अपने पहले दो दो मैच जीत चुकी हैं और जो भी टीम आज का मैच जीतेगी, उसके छह अंक हो जाएगी और बिना किसी रुकावट के टीम सीधे सुपर 8 में चली जाएगी।
भारत बनाम पाकिस्तान आज का मैच शाम सात बजे शुरू होगा, साढ़े छह बजे होगा टॉस
इस बीच मैच के शुरू होने की बात की जाए तो ये मुकाबला भी आज शाम यानी संडे को 7 बजे से शुरू होगा। पहली बॉल इसी वक्त फेंक दी जाएगी। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक साढ़े छह बजे टॉस होगा। वैसे तो ये टॉस का वक्त है, लेकिन इस दौरान भी काफी रोमांच रहेगा। इसी दौरान पता चलेगा कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने विरोधी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाएंगे कि नहीं।
सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा हैंडशेक का भी टॉस में ही होगा खुलासा
वैसे तो आपको याद दिला दें कि जब मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से हैंडशेक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए रविवार शाम साढ़े छह बजे का इंतजार कीजिए, सब कुछ पता चल जाएगा। वहीं पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि भारतीय टीम को हाथ मिलना चाहिए। यानी सलमान चाहते हैं कि टीम इंडिया उनसे हाथ मिलाए। देखना होगा कि साढ़े छह बजे क्या होता है।
स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर लाइव देख सकेंगे मैच, डीडी स्पोर्ट्स पर भी आएगा
अब आज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट की बात करते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच आज का मैच भी आप अपने टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के माध्यम से देख सकते हैं। यहां आपको हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा कुछ और भाषाओं में कमेंट्री सुनने का मौका मिलेगा। साथ ही अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है या फिर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। साथ ही आपको याद दिला दें कि अगर आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी जाकर फ्री में इस मैच का आनंद ले सकते हैं।
टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान का स्क्वॉड: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।
यह भी पढ़ें
IND A vs PAK A: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पटका, 8 विकेट से दर्ज की जीत
