भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी, जो आने वाले टी20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी पूरी कर ली है। ये मैच कितने बजे से शुरू होंगे, इस बात को जान लीजिए, नहीं तो कहीं ऐसा ना हो कि आपका मुकाबला छूट जाए।
IND vs SA Match Time: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच 17 अप्रैल को, रात साढ़े नौ बजे से होगा शुरू
भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच होने वाली पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। जो रात साढ़े 12 से एक बजे तक चलता रह सकता है। इसके बाद सीरीज के दूसरे मैच के वक्त में बदलाव है। दूसरा मुकाबला शाम साढ़े 5 बजे से शुरू हो जाएगा। पहले दोनों मैच डरबन में खेले जाएंगे, लेकिन टाइम अलग अलग है, इसका ख्याल रखिएगा।
ये है भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के बाकी मैचों का टाइम
इसके बाद सीरीज का तीसरा मुकाबला फिर रात साढ़े बजे से शुरू होगा, वहीं चौथा मुकाबला भी इसी वक्त यानी साढ़े 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मैच जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। ये मैच भी भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 5 बजे से शुरू होगा। यानी कुल मिलाकर देखें तो पांच में से तीन मैच साढ़े नौ बजे से और दो मैच साढ़े 5 बजे से शुरू होंगे। इसलिए वक्त को नोट करके रखना जरूरी है।
जून में खेला जाएगा आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
इसी साल जून में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप भी होना है, उसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार का विश्व कप इंग्लैंड में होगा। इसका पहला मैच 12 जून को खेला जाएगा। जब इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमें आमने सामने आएंगी। भारतीय टीम का पहला मैच 14 जून को खेला जाएगा, जब भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी।
IND vs SA सीरीज का पूरा शेड्यूल
17 अप्रैल: पहला T20, किंग्समीड, डरबन (9:30 PM IST)
19 अप्रैल: दूसरा T20I, किंग्समीड, डरबन (5:30 PM IST)
22 अप्रैल: तीसरा T20I, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग (9:30 PM IST)
25 अप्रैल: चौथा T20I, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग (9:30 PM IST)
27 अप्रैल: पांचवां T20I, विलोमूर पार्क, बेनोनी (5:30 PM IST)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन।
यह भी पढ़ें
टी20 इंटरनेशनल मैच में बन गए 319 रन, दोनों टीमों ने मिलकर रच दिया इतिहास
CSK कैसे करेगी प्लेऑफ में एंट्री, बन रहे हैं ये समीकरण, समझ लीजिए पूरा सिनेरियो
Latest Cricket News