1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs SA-W LIVE: आज शाम कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला, वक्त नोट कीजिए नहीं तो छूट जाएगा मैच

IND-W vs SA-W LIVE: आज शाम कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला, वक्त नोट कीजिए नहीं तो छूट जाएगा मैच

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। टॉस का वक्त रात 9 बजे का रहेगा, साथ ही मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के खास चैनल पर देख पाएंगे।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
Image Source : AP हरमनप्रीत कौर

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच इस वक्त टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अब तक दो मैच हो चुके हैं और दोनों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि सीरीज 5 मैचों की है, इसलिए अभी वापसी की संभावना है। सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल दिन बुधवार को खेला जाएगा। मैच आप अपने टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं, इसकी जानकारी हासिल कर लीजिए। साथ ही मैच का वक्त भी आपको पता होना चाहिए, ताकि अगर आप इसे देखना चाहें तो कहीं ये छूट ना जाए। 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ये सीरीज आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले हो रही है, इसलिए और भी ज्यादा अहम हो जाती है। हालांकि भारतीय टीम का प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा है, जैसा कि होना चाहिए। लेकिन कमबैक कभी हो सकता है, शायद आज भारतीय टीम मैच जीत भी जाए। टेंशन की बात ये है कि भारतीय महिला टीम पहले दोनों मैचों में पहले बैटिंग करते हुए 150 का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई। 

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पर होगी बड़े स्कोर की जिम्मेदारी

अ​ब कप्तान हरमनप्रीत कौर को बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। साथ ही स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जिम्मेदारी होगी कि वे टीम को ठोस और तेज शुरुआत दिलाएं। ये आखिरी कुछ मैच बचे हैं, अगर इसमे चूके तो फिर देर हो जाएगी। इस बीच साउथ अफ्रीका की टीम ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है और लेकिन अगर उनके पास बड़ा चेज आया तो उनकी भी परीक्षा हेागी। 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच स्टार स्पोर्ट्स 3 और जियो हॉट स्टार पर लाइव देखें 

इस बीच चलिए अब आपको बताते हैं कि टीवी और मोबाइल पर आप ये मैच कैसे लाइव देख सकते हैं। भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के टेलीकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहें तो स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा। लेकिन इस बात ध्यान रखिएगा कि महिला टीम का मैच स्टार स्पोर्ट्स 3 पर आएगा। अगर 1 या 2 पर गए तो फिर वहां ये मैच देखने के लिए ​नहीं मिलेगा। वहीं आप अपने मोबाइल पर जियो हॉट स्टार पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, इसके लिए ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। 

आज रात साढ़े नौ बजे से शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला

अब जरा मैच के टाइम के बारे में भी जान लीजिए। वैसे तो हम आपको पहले भी इस बारे में बता चुके हैं, लेकिन आज मैच है तो याद दिलाए देते हैं। भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। जो रात करीब एक बजे तक चलता रह सकता है। यानी अगर आप मैच देखने के शौकीन हैं तो आपकी नींद खराब होगी। 

भारत की महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर।

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, टैजमिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज़-मारी मार्क्स। 

यह भी पढ़ें 

IPL Playoff Scenario: प्लेऑफ के लिए तीन टीमें सबसे आगे, चौथे स्पॉट के लिए जोरदार जंग

टी20 सीरीज के लिए टीम का हो गया ऐलान, ODI के बाद होंगे तीन मुकाबले

Latest Cricket News