1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरी ओवर में हाईवोल्टेज ड्रामा, अक्षर पटेल से हुई बड़ी गलती; इस तरह से सुपर ओवर में पहुंचा मैच

आखिरी ओवर में हाईवोल्टेज ड्रामा, अक्षर पटेल से हुई बड़ी गलती; इस तरह से सुपर ओवर में पहुंचा मैच

भारतीय टीम ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में पटखनी दी है। आखिरी गेंद तक किसी भी टीम की जीत पक्की नहीं लग रही थी, लेकिन अंत में भारतीय टीम विनर बनी।

harshit rana and axar patel- India TV Hindi
Image Source : AP अक्षर पटेल, हर्षित राणा और सूर्यकुमार यादव

India vs Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम ने सांसें रोक देने वाले मुकाबले में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को सुपर ओवर में हरा दिया और टूर्नामेंट में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका ने भी निर्धारित 20 ओवर्स में कुल 202 रन बनाए। इसी वजह से मुकाबला सुपर ओवर में चला गया, जहां भारत ने बाजी मार ली। सुपर ओवर से पहले 20वें ओवर में टीम इंडिया के जीतने के चांस थे। लेकिन अक्षर पटेल और हर्षित राणा ने गेंद पकड़ने में गलतियां कर दीं।

भारत बनाम श्रीलंका मैच के 20वें ओवर का रोमांचक

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 12 रनों की जरूरत थी। तब श्रीलंका के लिए क्रीज पर शतक लगा चुके पथुम निसंका और दासुन शनाका मौजूद थे। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी हर्षित राणा ने संभाली।

1. पहली गेंद पर दमदार बल्लेबाजी कर रहे पथुम निसंका आउट हो गए। उन्होंने बड़ा स्ट्रोक लगाना चाहा। लेकिन गेंद सीधे वरुण चक्रवर्ती के पास गई और वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

2. दूसरी गेंद पर जैनिथ लियानागे ने दो रन ले लिए। इसके बाद श्रीलंका को जीत के लिए 4 गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी।

3. तीसरी गेंद पर जैनिथ लियानागे ने एक रन लिया, जो अंपायर ने बाय दे दिया था।

4. चौथी गेंद पर दासुन शनाका ने तेजी के साथ दौड़कर दो रन पूरे किए थे। अब श्रीलंका को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी।

5. पांचवीं गेंद पर दासुन शनाका ने चौका लगाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए तीन रनों की जरूरत थी।

आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल और हर्षित राणा ने की गलती

आखिरी गेंद पर मैच का फैसला होने वाला था। तभी इस गेंद से पहले सूर्यकुमार यादव, हर्षित राणा और शुभमन गिल के बीच बातचीत हुई। शनाका ने बड़ा स्ट्रोक लगाना चाहा, लेकिन उनकी टाइमिंग गलत हो गई। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जल्दी से एक रन पूरा कर लिया। गेंद अक्षर पटेल के पास गई और उन्होंने गेंद पकड़ने में गलती कर दी। इसी वजह से श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने तेजी के साथ दूसरा रन पूरा कर लिया। अगर अक्षर गेंद सही से पकड़ लेते, तो श्रीलंकाई बल्लेबाज रन आउट हो सकता था और भारतीय टीम यहीं पर मैच जीत सकती थी। फिर मुकाबला सुपर ओवर में नहीं जाता।

अक्षर पटेल ने गेंद पकड़ने के बाद बॉलर हर्षित राणा को फेंकी और उन्होंने भी गेंद ठीक तरह से नहीं पकड़ी। वो तो श्रीलंकाई बल्लेबाज तीसरा रन लेना चाहते थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और बाद में दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर मैच खेला गया, जहां भारत ने जीत दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें:

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में भारत ने मारी बाजी, श्रीलंका को सुपरओवर में चटाई धूल

27 साल के बल्लेबाज ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, टी20 एशिया कप में कर डाला बड़ा करिश्मा

Latest Cricket News