Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सांसें रोक देने वाले मुकाबले में भारत ने मारी बाजी, श्रीलंका को सुपरओवर में चटाई धूल

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में भारत ने मारी बाजी, श्रीलंका को सुपरओवर में चटाई धूल

Written By: Hitesh Jha Published : Sep 27, 2025 12:32 am IST, Updated : Sep 27, 2025 12:46 am IST

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 203 रन का टारगेट रखा था। भारत की तरफ से इस मैच में अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए।

IND vs SL- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम श्रीलंका

एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप स्टेज में भारत और श्रीलंका के बीच हाई वोल्टेज मैच देखने को मिला। यह मैच इतना ज्यादा रोमांचक था कि इसका फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 203 रनों का टारगेट रखा था। श्रीलंका ने इस टारगेट को हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन अंत में वह भी 202 रन ही बना पाए। भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की तरफ से पथुम निसंका सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 107 रन बनाए।

सुपर ओवर में क्या हुआ?

सुपर ओवर की बात करें तो वहां श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। श्रीलंका की टीम को पहली गेंद पर पहला झटका लगा। कुसल परेरा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद दूसरी गेंद पर कमिंडु मेंडिस ने एक रन लिया। इसके बाद तीसरा गेंद शनाका ने डॉट खेला। इसके बाद अर्शदीप ने एक वाइड गेंद फेंकी, अगली गेंद पर भी शनाका ने कोई रन नहीं लिया। पांचवीं गेंद पर दसुन शनाका जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। इस तरह श्रीलंका की टीम पांच गेंदों में सिर्फ दो रन बनाने में कामयाब रही और भारत के सामने जीत के लिए 3 रन का टारगेट रखा।

भारत की तरफ से सुपर ओवर में बैटिंग करने के लिए शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव आए। श्रीलंका की तरफ से ये ओवर हसरंगा डाल रहे थे। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने तीन रन लेकर भारत को एक आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट में विनिंग स्ट्रीक जारी रखा। इस एशिया कप में यह भारत की छठी जीत है।

भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने की शानदार बैटिंग

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह 4 रन बनाकर तीक्ष्णा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार से सभी को काफी उम्मीदें थी वह भी 12 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए। भारत को तीसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा वह 31 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए। अंत में अक्षर पटेल 15 गेंदों में एक चौका और एक छक्का की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्ष्णा, दुश्मंता चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासून शानका और चरित असलंका सभी को 1-1 विकेट मिला।

पथुम निसंका ने लगाया श्रीलंका के लिए शानदार शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में कुसल मेंडिस के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा। वह गोल्डन डक बनाकर चलते बने। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए पथुम निसंका और कुसल परेरा के बीच 127 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बनाए। कुसल 32 गेंदों में 8 चौके और एक छक्का की मदद से 58 रन बनाने में कामयाब रहे। टीम को तीसरा झटका चरिथ असलंका के रूप में लगा। वह 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कमिंडू मेंडिस 7 गेंदों में 3 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। 17वें ओवर में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निसंका ने अपने T20I करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 55 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा ने किया बड़ा कारनामा, एक साथ कर ली रोहित और विराट की बराबरी

एशिया कप का खिताब जीतने में पाकिस्तान है फिसड्डी, भारत का नहीं कोई तोड़; विनर बनने में सबसे आगे

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement