1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप का खिताब जीतने में पाकिस्तान है फिसड्डी, भारत का नहीं कोई तोड़; विनर बनने में सबसे आगे

एशिया कप का खिताब जीतने में पाकिस्तान है फिसड्डी, भारत का नहीं कोई तोड़; विनर बनने में सबसे आगे

 Published : Sep 26, 2025 09:31 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 09:31 pm IST

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 एशिया कप 2025 में दमदार खेल दिखाया है और लगातार पांच मैच जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली है।

india vs pakistan- India TV Hindi
भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के फैन Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। भारत के पास स्टार प्लेयर्स की फौज है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है। भारत ने अभी तक जारी टूर्नामेंट में दो बार पाकिस्तान को पटखनी दी है।

भारत ने 8 बार जीता है एशिया कप का खिताब

भारतीय क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब जीतने वाली टीम है। टीम ने अभी तक कुल 8 बार (1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023) एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, 7 बार वनडे फॉर्मेट में और एक बार टी20 फॉर्मेट में। वहीं श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती है।

पाकिस्तानी टीम अभी तक सिर्फ दो बार ही जीत पाई एशिया कप का खिताब

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एशिया कप का खिताब जीतने के मामले में सबसे पीछे है और उसने दो बार ही एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। एशिया कप 2000 के फाइनल में पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका को 39 रनों से हराया था और खिताब पर कब्जा किया था। तब पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोइन खान थे। इसके बाद मिस्बाह उल हक की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने एशिया कप 2012 का खिताब अपने नाम किया था।

एशिया कप में पहली बार हो रहा IND vs PAK फाइनल मुकाबला

एशिया कप का पहला एडिशन 1984 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक एशिया कप के कुल 16 एडीशन हो चुके हैं और 17वां एडिशन खेला जा रहा है। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है, जब एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान दोनों क्रिकेट टीमें भिड़ती हुई नजर आएंगी। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें:

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को अभिषेक शर्मा ने खदेड़ा, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; तोड़ा कीर्तिमान

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले झटका, सूर्यकुमार यादव को ICC ने सुनाई कड़ी सजा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल