A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs WI Match Time Today: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला, नोट कर लीजिए सही वक्त

IND vs WI Match Time Today: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला, नोट कर लीजिए सही वक्त

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डेंस में टी20 विश्व कप 2026 का अहम मुकाबला होना है। मैच का वक्त, टॉस का टाइम और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी हासिल कर लीजिए।

india cricket team- India TV Hindi Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आज टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में भिड़ने जा रही हैं। ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है। ये सुपर 8 का आखिरी मैच है, इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। खास बात ये है कि इसी मैच के बाद तय होगा कि सेमीफाइनल में जाने वाली चौथी टीम कौन सी होगी। भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच कितने बजे से शुरू होगा, ये जान लीजिए। साथ ही टॉस का वक्त नोट कीजिए। हम आपको ये भी बताएंगे कि मैच को आप अपने टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे। 

अब तक तीन टीमें कर चुकी हैं सेमीफाइनल में अपनी सीट बुक

कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला है। दोनों टीमों ने अब तक सुपर 8 में अपना एक एक मैच जीता है और उनके पास दो दो अंक हैं। आज जो भी टीम जीतेगी सेमीफाइनल में चली जाएगी। अब तक तीन टीमें अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर चुकी हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के अलावा साउथ अफ्रीकी टीम भी आखिरी चार में पहुंच चुकी है। मजे की बात ये है कि सुपर 8 के आखिरी मैच में ही ये तय होगा कि चौथी टीम कौन सी होगी। 

आज शाम सात बजे से कोलकाता में होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मैच

इस बीच अगर मैच के शुरू होने की बात की जाए तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता का मैच भारतीय समय अनुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। मैच के रात साढ़े दस बजे के करीब खत्म होने की संभावना है। उसी वक्त तय होगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में जाएगी। यानी एक और टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा, वहीं एक टीम खिताब जीतने की दावेदार बनी रहेगी और आगे जाएगी। 

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर लाइव देखा जा सकेगा भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला

मैच को लाइव देखने के लिए बात की जाए तो आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के टेलीकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी टीवी पर अगर आप मैच देखने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा। वहीं मोबाइल पर इस मैच को देखने के लिए जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। साथ ही ​स्मार्ट टीवी पर भी आप जियो हॉट स्टार पर ही जाना होगा। इतना ही नहीं आप डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स पर बिना किसी खर्च के ये मैच देख सकते हैं। 

भारत का पूरा स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वॉड: ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन। 

यह भी पढ़ें 

IND vs WI Pitch Report: ईडन गार्डन में बरसेंगे रन या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs WI: भारत के सामने वेस्टइंडीज की कड़ी चुनौती, क्या कोलकाता में बारिश बनेगी विलेन?

Latest Cricket News