1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ कभी T20I मैच नहीं खेले 8 भारतीय प्लेयर्स, एशिया कप 2025 की स्क्वाड में शामिल

पाकिस्तान के खिलाफ कभी T20I मैच नहीं खेले 8 भारतीय प्लेयर्स, एशिया कप 2025 की स्क्वाड में शामिल

IND vs PAK: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड में 8 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच 14 सितंबर को एशिया कप में खेला जाएगा।

abhishek sharma- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा

Indian Cricket Team: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को मिली है। वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को धमाकेदार अंदाज में 9 विकेट से शिकस्त दी है। अब 14 सितंबर को उसका मुकाबला पड़ोसी पाकिस्तान से होगा।

अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ T20I मैच नहीं खेले ये 8 भारतीय प्लेयर्स

एशिया कप 2025 के लिए कुल 15 प्लेयर्स को स्क्वाड में शामिल किया गया है। इसमें से 8 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में नहीं खेले हैं। इनमें शुभमन गिल, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव और हर्षित राणा के नाम शामिल हैं।

जबकि 7 भारतीय प्लेयर्स ऐसे हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ T20I मैच खेल चुके हैं। इनमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं।

यूएई के खिलाफ जीता था मुकाबला

यूएई के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम के लिए कुलदीप यादव, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने दमदार प्रदर्शन किया है। कुलदीप ने चार विकेट लेकर यूएई के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया था। वहीं दुबे ने तीन विकेट अपने नाम किए थे। इन प्लेयर्स की वजह से ही यूएई की टीम सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में 30 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। दमदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था।

दुबई के मैदान पर ऐसा है दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड

अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी दुबई के मैदान पर खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की थी। दुबई के मैदान पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है और एक में भारतीय टीम बाजी मारने में सफल रही है।

यह भी पढ़ें:

PAK vs OMAN: मैच के दौरान अंपायर से हुई भयंकर गलती, लेकिन बल्लेबाज नहीं उठा पाए इसका फायदा

एशिया कप मुकाबले से पहले कैसी है भारत और पाकिस्तान की ICC टी20 रैंकिंग, जमीन आसमान का अंतर

Latest Cricket News