1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs OMAN: मैच के दौरान अंपायर से हुई भयंकर गलती, लेकिन बल्लेबाज नहीं उठा पाए इसका फायदा

PAK vs OMAN: मैच के दौरान अंपायर से हुई भयंकर गलती, लेकिन बल्लेबाज नहीं उठा पाए इसका फायदा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 12, 2025 10:42 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 10:44 pm IST

पाकिस्तान बनाम ओमान मैच में अंपायर से एक बड़ी गलती हुई। लेकिन किसी का भी ध्यान उस गलती की तरफ नहीं गया। दोनों टीमें आज पहली बार टी-20 फॉर्मेट में आमने-सामने हैं।

Sahibzada Farhan- India TV Hindi
साहिबजादा फरहान Image Source : PTI

एशिया कप 2025 के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम का सामना ओमान से हुआ। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में पाक टीम की पारी के दौरान अंपायर से एक ऐसी गलती हुई जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। हालांकि पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान इस गलती का फायदा नहीं उठा पाए। अंपायर ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया।

पाकिस्तान बनाम ओमान मैच में अंपायर से क्या गलती हुई?

दरअसल पाक टीम की पारी के दौरान 10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ। उस वक्त साहिबजादा फरहान और मोहम्मद हैरिस बैटिंग कर रहे थे। ड्रिंक ब्रेक से पहले यानी कि 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर साहिबज़ादा फरहान स्ट्राइक पर थे और उन्होंने उस गेंद पर कोई रन नहीं लिया। इसके बाद जब ब्रेक के बाद अगला ओवर शुरू हुआ तब नियम के मुताबिक मोहम्मद हैरिस को स्ट्राइक लेना था। लेकिन स्ट्राइक फिर से साहिबजादा फरहान ने ली। उन्होंने 11वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लिया और मोहम्मद हैरिस को स्ट्राइक दिया।

अंपायर और मैच अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान

मैदान पर मौजूद अंपायर या मैच रेफरी या बॉलिंग टीम में से किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। अंपायर ने बाद में खेल भी चालू रखा। हालांकि एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अंपायर और मैच ऑफिसियल की इस गलती से अब सभी के मन में कई तरह के सवाल जरूर उठ रहे होंगे। वहीं अब भारतीय फैंस चाहेंगे कि 14 सितंबर और उसके बाद होने वाले मैच में अंपायर या मैच ऑफिसियल इस तरह की गलतियां ना करें।

मोहम्मद हैरिस ने पाकिस्तान के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की शुरुआत वहां अच्छी नहीं रही। टीम के दो बल्लेबाज इस मैच में डक पर आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब खाता खोले बिना ही पहले ही ओवर में चलते बने। कप्तान सलमान अली आगा भी शून्य पर आउट हो गए। विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हारिस, जिन्हें रिजवान की जगह टीम में शामिल किया गया था, उन्होंने 43 गेंदों पर 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं उनके अलावा सलामी बल्लेबाज फरहान ने 29 रन जरूर बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट केवल 100 का रहा। उनके पास इस मैच में बड़ी पारी खेलने का मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। अंत में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाने में कामयाब रही।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: एशिया कप मुकाबले से पहले कैसी है भारत और पाकिस्तान की ICC टी20 रैंकिंग, जमीन आसमान का अंतर

साउथ अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, बीच सीरीज में बाहर हो गया स्टार खिलाड़ी; रिप्लेसमेंट का ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल