1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: तीन टी20 मैचों सीरीज से शुरू हो सकता है भारत का श्रीलंका दौरा, 15 अगस्त को खेला जाएगा पहला टेस्ट

IND vs SL: तीन टी20 मैचों सीरीज से शुरू हो सकता है भारत का श्रीलंका दौरा, 15 अगस्त को खेला जाएगा पहला टेस्ट

IND vs SL: भारतीय टीम को इस साल अगस्त महीने में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी तय है। इसके अलावा टीम इंडिया इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ कर सकती है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम अभी घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रही है, जिसके बाद उसे आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए रवाना है। टीम इंडिया को इस दौरे के खत्म होने के बाद अगस्त महीने में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का हिस्सा 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी तय जबकि इससे पहले दोनों टीमों के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जा सकती है। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त को खेल सकती है, जिसको लेकर जल्द ही आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

गाले और एसएससी में भारतीय टीम खेल सकती है टेस्ट मुकाबले

श्रीलंका का दौरा टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण को ध्यान में रखते हुए काफी अहम है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले के स्टेडियम में 15 अगस्त से खेल सकती है तो वहीं दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिनहाले स्पोर्ट्स क्लब यानी एसएससी में हो सकता है। हालांकि अभी तक दूसरे टेस्ट के वेन्यू को तय नहीं किया गया है लेकिन इसके एसएससी में खेले जाने की संभावना है जिसमें इस मैच की शुरुआत 23 अगस्त से हो सकती है। भारतीय टीम ने पिछली बार श्रीलंका में टेस्ट सीरीज 9 साल पहले विराट कोहली की कप्तानी में खेली थी, जिसमें वह क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहे थे। वहीं अभी तक इस दौरे के तारीखों को लेकर ना तो श्रीलंका क्रिकेट और ना ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोई आधिकारिक ऐलान किया है।

तीन मैचों की टी20 सीरीज से हो सकती है दौरे की शुरुआत

टीम इंडिया के इस दौरे को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने तीन टी20 मैचों की सीरीज को लेकर भी बीसीसीआई से रिक्वेस्ट की थी, जिसको लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का बयान भी सामने आया था और उन्होंने कहा था कि हमसे तीन टी20 मैचों की रिक्वेस्ट की गई थी, जिसको लेकर हम जल्द ही तारीखों को फाइनल कर लेंगे। बता दें कि लंका प्रीमियर लीग के आगामी सीजन का फाइनल मुकाबला 9 अगस्त को खेला जाएगा, ऐसे में टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज को खेला जा सकता है।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: रोहित शर्मा के पास गांगुली-द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका, वनडे रनों के मामले में कैलिस से निकल सकते हैं आगे

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद पर खतरा, अब कौन थामेगा टीम की कमान, कोच पर भी संकट

Latest Cricket News