1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: रोहित शर्मा के पास गांगुली-द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका, वनडे रनों के मामले में कैलिस से निकल सकते हैं आगे

IND vs AFG: रोहित शर्मा के पास गांगुली-द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका, वनडे रनों के मामले में कैलिस से निकल सकते हैं आगे

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 10, 2026 05:16 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 05:16 pm IST

IND vs AFG: भारतीय टीम को घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा पर रहेगी जो लगभग 5 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

भारतीय टीम अभी घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रही है, जिसमें उन्होंने एक टेस्ट मैच की सीरीज को सिर्फ तीनों दिनों के अंदर खत्म करने के साथ उसे पारी और 300 रनों से अपने नाम किया। अब दोनों टीमों के बीच में 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर रहने वाली हैं जो लगभग 5 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला खेलने उतरेंगे। रोहित ने अपना पिछला मैच इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में खेला था। इस सीरीज में रोहित के पास बल्ले से कुछ बड़े कारनामे करने का मौका रहने वाला है जिसमें वह वनडे में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं।

रोहित सिर्फ 2 कदम दूर द्रविड़-गांगुली को पीछे छोड़ने से

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के खेलने को लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है जिसके बाद वह इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा अभी वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर की पारियां खेलने के मामले में सौरव गांगुली के साथ संयुक्त रूप से 8वें नंबर पर हैं, जिसमें वह एक फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलते ही गांगुली को पीछे छोड़ द्रविड़ की बराबरी कर लेंगे। वहीं यदि वह इस वनडे सीरीज में एक और फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने में कामयाब होते हैं तो राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे। रोहित शर्मा ने अब 282 वनडे मैचों की 274 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 33 शतकीय और 61 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं, जिसमें उनके नाम पर कुल 94 फिफ्टी प्लस स्कोर की पारियां दर्ज हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर (भारत) - 145 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • विराट कोहली (भारत) - 131 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 118 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 112 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 103 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 96 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 96 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • राहुल द्रविड़ (भारत) - 95 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • सौरव गांगुली (भारत) - 94 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • रोहित शर्मा (भारत) - 94 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

जैक कैलिस को 3 रन बनाते ही पीछे छोड़ेंगे रोहित

रोहित शर्मा अभी वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 9वें नंबर पर हैं, जिसमें वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में सिर्फ तीन रन बनाते ही जैक कैलिस को पीछे छोड़ 8वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। रोहित के नाम अब तक वनडे फॉर्मेट में 11577 रन हैं। वहीं यदि वह इस सीरीज में 163 रन बना लेते हैं तो 7वें नंबर की पोजीशन पर काबिज हो जाएंगे, जिसमें अभी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक हैं जिनके नाम पर वनडे फॉर्मेट में 11739 रन दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

BCCI से हो गई थी बड़ी चूक, फिर अचानक बदला फैसला, टीम इंडिया ने मार लिया मैदान

हार्दिक पांड्या के साथ हो गया फिर से खेल, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल