1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद पर खतरा, अब कौन थामेगा टीम की कमान, कोच पर भी संकट

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद पर खतरा, अब कौन थामेगा टीम की कमान, कोच पर भी संकट

 Published : Jun 10, 2026 04:30 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 04:30 pm IST

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद को हटाया जा सकता है। उनकी जगह सलमान अली आगा की दावेदारी काफी मजबूत दिख रही है। टीम के हेड कोच सरफराज अहमद के भी हटने की बात सामने आ रही है।

shan masood- India TV Hindi
शान मसूद Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से बदलाव की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की कुर्सी पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। हो सकता है कि जल्द ही उसने कमान ले ली जाए। इतना ही नहीं, टीम के हेड कोच भी सुरक्षित नहीं हैं। पीसीबी की ओर से जल्द ही लंबी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा, इसमें परिवर्तन नजर आ सकते हैं। पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के लंबे दौरे पर जाने की तैयारी कर रही है।

शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में मिली थी हार

इस वक्त पाकिस्तान क्रिकेट में तीन कप्तान हैं। टेस्ट की कमान शान मसूद के पास है। वनडे की कमान शाहीन शाह अफरीदी के पास है। वहीं टी20 के कप्तान सलमान अली आगा संभाल रहे हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान की टेस्ट टीम में बांग्लादेश का दौरा किया था, उसके दोनों मैचों में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इससे पाकिस्तानी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और आईसीसी रैंकिंग में काफी नीचे आ गई थी। उस वक्त इस तरह की चर्चा शुरू हो गई थी कि इतनी बुरी हार के बाद शान मसूद की कप्तानी जा सकती है। अब इस पर फैसला लेने का वक्त आ गया है। 

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान ​क्रिकेट टीम जल्द ही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने जा रही है। इसी सप्ताह के आखिर मे टीम का ऐलान किया जाएगा। पता चला है कि सिलेक्शन मीटिग में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि शान मसूद की जगह सलमान अली आगा को नया टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है। हो सकता है कि इसका ऐलान कर दिया जाएग। हालांकि शान मसूद एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में खेलते रहे सकते हैं। 

हेड कोच सरफराज खान पर भी संकट, यूनिस खान और मोहम्मद हफीज रेस में

इतना ही नहीं, हाल ही में सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट के रिटायरमेंट का ऐलान किया था, इसके तुरंत बाद सरफराज को टीम का हेड कोच बना दिया गया। लेकिन बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद अब उनकी भी कुर्सी हिल गई है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसमें कहा जा रहा है कि यूनिस खान और मोहम्मद ​हफीज नए हेड कोच बनने की रेस में आगे हैं। अगर पीसीबी से बात बन गई तो इसका भी ऐलान आने वाले वक्त में कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

मानव सुथार की खुल गई किस्मत, टेस्ट डेब्यू के साथ ही आईसीसी रैंकिंग में एंट्री, एक और टीम से आया बुलावा

ICC Rankings: जो रूट से छिनी नंबर वन की कुर्सी, शुभमन ​गिल ने लगाई छलांग, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भयंकर बदलाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल