A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NAM: टीम इंडिया ने अपने 14 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, नामीबिया के मैच से पाकिस्तान की भी खटिया की खड़ी

IND vs NAM: टीम इंडिया ने अपने 14 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, नामीबिया के मैच से पाकिस्तान की भी खटिया की खड़ी

IND vs NAM: भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मुकाबले को 93 रनों से जीतने के साथ पाकिस्तान के साथ होने वाले अगले मुकाबले से पहले उन्हें बड़ा संदेश भी देने का काम किया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम।

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया की टीम के खिलाफ खेला जिसे वह 93 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रहे। टीम इंडिया ने इस मैच में जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 209 रनों का स्कोर बनाया तो वहीं उसके बाद नामीबिया की टीम को सिर्फ 116 रनों के स्कोर पर समेट दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह को लगभग पक्का कर लिया है। टीम इंडिया की इस बड़ी जीत के साथ ही पाकिस्तान टीम की भी खटिया खड़ी हो गई होगी क्योंकि उनको अपना अगला मैच भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर खेलना है। इस मैच को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें टीम इंडिया के फॉर्म को देखते हुए उनका पलड़ा काफी भारी माना जा रहा है।

भारतीय टीम ने अपना 12 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

टीम इंडिया ने इस मैच में 209 रनों का स्कोर बनाने के साथ 93 रनों की बड़ी जीत भी हासिल की। इसी के साथ ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम की अब तक की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत भी बन गई। टीम इंडिया की इस मुकाबले से पहले टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत रनों के अंतर मामले में 90 रनों की थी, जो उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ साल 2012 में दर्ज की थी। इसके अलावा भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ चौथी बार 200 या उससे अधिक रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो सकी है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ये लगातार 10वीं जीत है।

भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत

  • भारत बनाम नामीबिया - 93 रन (साल 2026)
  • भारत बनाम इंग्लैंड - 90 रन (साल 2012)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 73 रन (साल 2014)
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे - 71 रन (साल 2022)
  • भारत बनाम इंग्लैंड - 68 रन (साल 2024)

टीम इंडिया के पास टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रचने का मौका

टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में अभी तक बाकी टीमों के मुकाबले काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 200 या उससे अधिक रनों का स्कोर 47 बार बनाया है। ऐसे में इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया यदि ये कारनामा तीन और बार करने में कामयाब होती है तो वह इस आंकड़े को 50 बार पार करने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं इस लिस्ट में भारतीय टीम के बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 200 या उससे अधिक का स्कोर 29 बार पार किया है।

टी20 इंटरनेशनल में 200 या उससे अधिक का स्कोर सबसे ज्यादा बार बनाने वाली टीमें

  • भारत - 47 बार
  • साउथ अफ्रीका - 29 बार
  • न्यूजीलैंड - 28 बार
  • ऑस्ट्रेलिया - 25 बार
  • वेस्टइंडीज - 25 बार

ये भी पढ़ें

IND vs NAM: ईशान किशन ने 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप में बन गए इस मामले में पहले भारतीय

Latest Cricket News