1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: टीम इंडिया ने वनडे में तोड़ा अपना 22 साल पुराना रिकॉर्ड, पहले ओवर में बना दिए 23 रन

IND vs AFG: टीम इंडिया ने वनडे में तोड़ा अपना 22 साल पुराना रिकॉर्ड, पहले ओवर में बना दिए 23 रन

IND vs AFG: भारतीय टीम ने चेन्नई के मैदान पर खेले जा रहे अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जब 219 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसमें पहले ही ओवर में कुल 23 रन बना दिए।

Rohit Sharma And Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल

भारत और अफगानिस्तान के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इसके बाद जब भारतीय टीम टारगेट का पीछा करने उतरी तो पारी की शुरुआत जहां सीधे 5 रनों से हुई तो वहीं जब ओवर खत्म हुआ तो टीम इंडिया का स्कोर 23 रन था। इसी के साथ भारतीय टीम ने किसी वनडे मैच में अपनी पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रनों का 22 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिसमें उन्होंने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर खेले गए वनडे मुकाबले में कुल 22 रन बनाए थे।

पहले ओवर में मिले कुल 9 एक्सट्रा रन

टीम इंडिया को पारी की पहले गेंद फेंके जाने से पहले ही जहां 5 अतिरिक्त रन मिल गए थे, तो वहीं इसके बाद अफगानिस्तान की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे अजमतुल्लाह ओमारजई ने 2 बॉल सहित कुल चार अतिरिक्त रन भी दिए। वहीं इस पहले ओवर की सभी गेंदों का सामना यशस्वी जायसवाल ने किया जिनके बल्ले से कुल 14 रन देखने को मिले। इसी के साथ पहला ओवर खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन था जो अब तक वनडे क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम की पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रन भी हो गए। पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से कुल तीन चौके भी देखने को मिले।

वनडे में भारतीय टीम की पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रन

  • बनाम अफगानिस्तान - 23 रन (साल 2026, चेन्नई)
  • बनाम बांग्लादेश - 22 रन (साल 2004, कोलंबो)
  • बनाम ऑस्ट्रेलिया - 20 रन (साल 2020, सिडनी)

रोहित-यशस्वी के बीच हुई पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी देखने को मिली। इसी के साथ रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों का हिस्सा रहने के मामले चौथे नंबर पर हैं, जिसमें रोहित वनडे में 71वीं बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर काबिज हैं जो वनडे में 99 बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: चेन्नई वनडे मैच में भारतीय टीम की पारी सीधे 5 रनों से हुई शुरू, अफगानिस्तान की भारी गलती का मिला फायदा

पहली बार भारतीय टीम के साथ वनडे में हुआ ऐसा, रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम जुड़ा यूनिक रिकॉर्ड

Latest Cricket News