A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK हार चुकी है लगातार तीन मैच, अब कैसे होगी वापसी? इन 3 बदलाव से पलट सकती है चेन्नई की किस्मत

CSK हार चुकी है लगातार तीन मैच, अब कैसे होगी वापसी? इन 3 बदलाव से पलट सकती है चेन्नई की किस्मत

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन अब तक लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में यहां से उनके लिए प्लेऑफ का रास्ता काफी मुश्किल नजर आ रहा है। CSK को अब वापसी के लिए टीम में कुछ बड़े बदलाव करने होंगे।

CSK- India TV Hindi
Image Source : PTI चेन्नई सुपर किंग्स

CSK Needs To Do These 3 Changes: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का अभियान अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अब चेन्नई के लिए यहां से प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। इस वक्त CSK के फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि यहां से टीम की वापसी कैसे होगी। चेन्नई सुपर किंग्स को वापसी करने के लिए यहां से क्या करना होगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि चेन्नई की टीम कौन सी तीन बदलाव करके आने वाले मैचों में वापसी कर सकती है।

CSK को बॉलिंग डिपार्टमेंट में सुधार की है जरूरत

चेन्नई को अगर आने वाले मैचों में वापसी करनी है तो उन्हें अपने बॉलिंग डिपार्टमेंट में सुधार करने की जरूरत है। खासतौर पर डेथ बॉलिंग में चेन्नई की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पावरप्ले में भी चेन्नई का हाल ज्यादा अच्छा नहीं है। चेन्नई को ऐसे गेंदबाज की जरूरत है जो अच्छी इकॉनमी रेट से गेंदबाजी कर सके। चेन्नई की टीम में जैकरी फॉलक्स और अकील हुसैन जैसे गेंदबाज मौजूद हैं जो डेथ ओवर और पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते है। लेकिन CSK ने अब तक उन्हें मौका नहीं दिया है। अकील होसैन को टी20 में 273 मैचों का अनुभव है और वह अब तक इस फॉर्मेट में 254 विकेट ले चुके हैं। होसैन ज्यादातर पावरप्ले में गेंदबाजी करते हैं और उनका इकॉनमी रेट महज 7.1 है।

डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी पर CSK की नजर

चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर में 2 ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर दोनों को सीएसके ने 14.2 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा था। शुरुआत के तीन मैच में इन दोनों बल्लेबाजों को मौके भी मिले है लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं कर रहा है। ये दोनों बल्लेबाज काफी प्रतिभाशाली हैं लेकिन आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में कोई भी टीम मिडिल ऑर्डर में दो नए प्लेयर्स के भरोसे नहीं रह सकती है। ऐसे में CSK को ऐसे खिलाड़ी को मौका देने की जरूरत है जो मिडिल ऑर्डर में मैच बदलने का दम रखते हों और वो खिलाड़ी है डेवाल्ड ब्रेविस। ब्रेविस से चेन्नई को काफी उम्मीदें हैं लेकिन वह चोटिल होने की वजह से अभी तक नहीं खेल पाए हैं। चेन्नई की टीम को ब्रेविस की काफी जरूरत है। फ्रेंचाइजी अब चाहेगी कि वह जल्द से जल्द फिट हो जाएं।

टॉप ऑर्डर में भी बदलाव की जरूरत

चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर अब तक फ्लॉप रहा है। तीन मैचों में टीम के ओपनर्स संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला नहीं चला है। ऐसे में टीम अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकती है। आयुष म्हात्रे जिन्होंने पंजाब के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाया था, उन्होंने अब तक नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है। लेकिन अगले मैच में उन्हें ओपनर के तौर पर आजमाया जा सकता है। वहीं संजू या ऋतुराज में से किसी एक को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। या उर्विल पटेल को भी आने वाले मैचों में मौका दिया जा सकता है। अब देखना ये होगा कि अगले मैच में चेन्नई की टीम कितने बदलाव करती है।

यह भी पढ़ें:

DC vs GT मैच में क्या खेलेंगे कप्तान शुभमन गिल? सलामी बल्लेबाज ने कर दिया साफ

PSL बॉल-टैम्परिंग विवाद के बाद फखर जमां ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

Latest Cricket News