Shubman Gill: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच से पहले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अब अगले मुकाबले में वापसी करने के लिए तैयार हैं। शुभमन गिल पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह कुमार कुशाग्र को मौका दिया गया, लेकिन टीम को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। राजस्थान के हाथों गुजरात को रोमांचक मैच में 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इस अहम मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ा बूस्ट मिला है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल अब पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने गिल की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि शुभमन की हालत में सुधार हो रहा है। वह कल खेलेगा। बता दें, शुभमन गिल पिछले मैच में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम को झटका लगा था, लेकिन अब उनकी वापसी से गुजरात की बल्लेबाज़ी और भी मजबूत हो जाएगी।
गिल की होगी अहम भूमिका
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, ऐसे में शुभमन गिल की वापसी मैच का रुख बदल सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गिल की वापसी के बाद गुजरात टाइटंस किस तरह का प्रदर्शन करती है और क्या वह दिल्ली कैपिटल्स को कड़ी टक्कर दे पाएगी।
पहली जीत की तलाश में GT
गौरतलब है कि गुजरात टाइटन्स की टीम इस सीजन अपने पहले दो मैच हार चुकी है। गुजरात के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। सिराज और रबाडा दोनों ही महंगे साबित हुए हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। अब टीम अपनी गलतियों से सबक लेते हुए अपने तीसरे मैच में जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी।
गुजरात टाइटंस का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।
यह भी पढ़ें:
ICC ODI रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी का जलवा, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज
PSL के बीच आई बड़ी खबर, डेविड वॉर्नर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार