PBKS vs SRH: IPL 2026 में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेल रहे हैं, ऐसे में टीमों के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच आपसी भिड़ंत भी जोरदार देखने को मिलने रही है। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला भी कुछ ऐसी ही दिलचस्प भिड़ंत का गवाह बनने वाला है, जहां प्लेयर बैटल्स मैच का रुख तय कर सकती हैं। IPL 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें 11 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक अजेय रही है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है और टीम छठे स्थान पर मौजूद है।
श्रेयस अय्यर बनाम जयदेव उनादकट
इस मुकाबले में सबसे दिलचस्प भिड़ंत श्रेयस अय्यर और जयदेव उनादकट के बीच देखने को मिल सकती है। श्रेयस अय्यर इस समय अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन उनादकट के खिलाफ उनका रिकॉर्ड ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है। उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 21 रन बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं, जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प बन जाता है।
अभिषेक शर्मा बनाम युजवेंद्र चहल
दूसरी अहम टक्कर अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच हो सकती है। अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और चहल के खिलाफ उन्होंने चार पारियों में 40 रन बनाए हैं, जबकि सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। इस तरह विस्फोटक बल्लेबाज और दिग्गज स्पिनर के बीच जंग मुकाबले के रोमांच को और बढ़ा सकती है।
ईशान किशन और अर्शदीप सिंह
तीसरी बड़ी भिड़ंत ईशान किशन और अर्शदीप सिंह के बीच देखने को मिल सकती है। ईशान किशन ने अब तक अर्शदीप के खिलाफ 6 पारियों में 32 रन बनाए हैं, लेकिन तीन बार अपना विकेट गंवाया है, जो इस मुकाबले को रोमांचक बनाने के लिए काफी है। कुल मिलाकर, यह मैच सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि इन खिलाड़ियों के बीच होने वाली छोटी-छोटी जंग का भी गवाह बनेगा। जो टीम इन प्लेयर बैटल्स में बेहतर करेगी, उसी टीम के जीतने के ज्यादा संभावना बनेगी।
यह भी पढ़ें:
CSK vs DC Pitch Report: चेन्नई में किसका बजेगा डंका? जानिए वेदर से लेकर पिच रिपोर्ट तक
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय, रजत पाटीदार ने जायसवाल को छोड़ा पीछे, टॉप पर कौन?
Latest Cricket News