IPL 2026 कौन जीतेगा, AI ने बताया चार टीमों का नाम, CSK को किया बाहर
आईपीएल की दस टीमों से कौन सी टीम फाइनल जीतकर विजेता बनेगी, इसकी भविष्यवाणी एआई ने कर दी है। चार संभावित टीमों के नाम सामने आए हैं, लेकिन इसमें सीएसके नहीं है।

आईपीएल की जैसे ही शुरुआत होती है, इस बात को लेकर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं कि इस बार का चैंपियन कौन बनेगा। हालांकि दस टीमों के बीच इसका फैसला करना काफी ज्यादा मुश्किल काम है। इस बीच हमने जब इस काम के लिए एआई की मदद तो उसने चार संभावित विजेताओं के नाम बताए। हैरानी की बात ये है कि इसमें पांच बार की चैंपियन सीएसके का नाम नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि सीजन शुरू होने से पहले एआई ने किन टीमों की जीत की संभावना जताई है।
एआई ने बताए आईपीएल 2026 की संभावित चैंपियन टीमों के नाम
इंडियन प्रीमियर लीग के चैंपियन को प्रीडिक्ट करना काफी ज्यादा मुश्किल काम होता है। सभी दस टीमें सीजन से पहले काफी मजबूत नजर आती हैं। लेकिन जैसे जैसे सीजन आगे बढ़ता है, तब पता चलता है कि कौन सी टीम कैसा खेल रही है। इस बीच जब हमने एआई गूगल जेमिनी से ये पूछा कि इस बार कौन सी टीम चैंपियन बन सकती है तो उसने चार टीमों के नाम लिए। एआई ने बताया कि मुंबई इंडियंस, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जीत की सबसे मजबूत दावेदार हैं। इतना ही नहीं, जेमिनी ने ये भी बताया है कि इन टीमों की जीत की संभावना क्यों है।
मुंबई इंडियंस और आरसीबी क्यों बन सकती हैं इस बार की चैंपियन
गूगल जेमिनी का कहना है कि मुंबई इंडियंस एक बार फिर से आईपीएल की ट्रॉफी जीत सकती है। टीम में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं। ऐसे में ये टीम काफी मजबूत नजर आती है। हालांकि टीम के पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं गए हैं। इसके बाद एआई ने आरसीबी की बात करते हुए कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी। टीम फिर से रजत पाटीदार की कप्तानी में उतरेगी। टीम में विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, फिल साल्ट जैसे खिलाड़ी हैं, जो अपने बल पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।
एसआरएच और दिल्ली की टीम भी प्रबल दावेदार
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करते हुए गूगल जेमिनी कहा कहना है कि टीम काफी बैलेंस नजर आती है। ये बात और है कि शुरुआती कुछ मैचों में पैट कमिंस नहीं खेलेंगे। टीम की कमान ईशान किशन के पास है। अगर टीम ने शुरुआत में ही तय पकड़ ली तो फिर इसे रोकना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स लेकर बताया गया कि अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली का स्क्वाड काफी अच्छा है। केएल राहुल के आने से टीम की ओपनिंग मजबूत हुई है। साथ ही मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव जैसे जबरदस्त गेंदबाज भी हैं।
इन चार में से मुंबई इंडियंस का दावा सबसे ज्यादा मजबूत
इसके बाद जब हमने एआई से कहा कि एक टीम का नाम लिया जाए, जो इस साल का आईपीएल जीत सकती है तो उसने मुंबई इंडियंस का नाम लिया। मुंबई के पास जहां एक ओर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की घातक तेज गेंदबाजी की जोड़ी है। दीपक चाहर से टीम और भी मजबूत होती है।
चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम संभावित विजेताओं की लिस्ट से गायब
एआई का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार नहीं है। इसके पीछे भी कारण बताया है। जेमिनी का कहना है कि टीम के पास डेथ ओवर्स के लिए कोई बड़ा गेंदबाज नहीं है। नाथन ऐलिस ये काम कर सकते थे, लेकिन वे चोट के कारण बाहर हो गए हैं। खलील अहमद और मैट हेनरी शुरुआत में तो ठीक गेंदबाजी कर लेंगे, लेकिन डेथ ओवर्स में उनकी पिटाई हो सकती है। साथ ही रवींद्र जडेजा के जाने से भी टीम को नुकसान हो सकता है। संजू सैमसन टीम में आए हैं, लेकिन रवींद्र जडेजा ने जहां चार ओवर की किफायती गेंदबाजी कर सकते हैं, वहीं जरूरत पड़ने पर आखिरी के ओवर्स में कुछ रन भी बनाने की क्षमता रखते हैं। टीम ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे युवाओं पर निवेश किया है, लेकिन वे अभी नए हैं और उन्हें मैच विनर बनने में वक्त लगेगा।
यह भी पढ़ें
केएल राहुल ने छोड़ दी लखनऊ सुपर जायंट्स, लेकिन अभी तक नहीं टूटा उनका रिकॉर्ड
आईपीएल में एक साल बाद होगी वापसी, एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मचा दी सनसनी