1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में एक साल बाद होगी वापसी, एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मचा दी सनसनी

आईपीएल में एक साल बाद होगी वापसी, एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मचा दी सनसनी

 Published : Mar 24, 2026 02:42 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 02:44 pm IST

आईपीएल के नए सीजन का रोमांच 28 मार्च से शुरू होगा। इस बीच खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। इन्हीं में एक हैं कार्तिक त्यागी, जो इस बार केकेआर के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

Kartik Tyagi- India TV Hindi
कार्तिक त्यागी Image Source : PTI

आईपीएल 2026 के लिए टीमों की तैयारी अब आखिरी चरण में है। इस साल का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। खिलाड़ी अपनी अपनी तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच एक खिलाड़ी की करीब एक साल बाद वापसी होने जा रही है। जिसने 2020 में ही आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन उसे खेलने का मौका कम मिला है। अब प्रैक्टिस के दौरान उसने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर सनसनी सी मचा दी है। हम बात कर रहे हैं कार्तिक त्यागी की, जो इस बार केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 

कार्तिक त्यागी ने आईपीएल के पहले ही सीजन चटका दिए थे 9 विकेट

कार्तिक त्यागी ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2020 में किया था। तब उन्हें 10 मैच खेलने का मौका मिला था और उन्होंने 9 विकेट भी लिए थे। इसके बाद साल 2021 में वे चार ही मैच खेल पाए, तब उन्होंने 4 विकेट लिए थे। साल 2022 से लेकर 2024 तक वे खेलते तो रहे, लेकिन उनकी चर्चा ज्यादा नहीं हुई, क्यों​कि वे ज्यादा मैच नहीं खेल पाए। साल 2025 में तो वे आईपीएल से बाहर ही हो गए थे। लेकिन अब इस साल फिर से वापसी करने जा रहे हैं। 

केकेआर ने कार्तिक के लिए खर्च किए हैं 30 लाख रुपये

केकेआर ने कार्तिक त्यागी को अपने पाले में किया है। हालांकि उनकी सैलरी केवल 30 लाख रुपये ही है। इससे पहले जब साल 2020 और 21 में वे राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, तब उन्हें एक करोड़ रुपये से ज्यादा मिले थे। वहीं साल 2022 और 23 में वे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चार करोड़ रुपये लेकर खेल रहे थे, तब से लेकर अब तक उनकी सैलरी काफी कम हुई है। लेकिन जब वे मैदान में उतरेंगे, तब पता चलेगा कि उनकी गेंदबाजी पहले से बेहतर हुई है या फिर कमजोर नजर आई है। 

केकेआर ने शेयर किया है कार्तिक त्यागी का वीडियो

इस बीच केकेआर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहां उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके हैं। वैसे तो ये एक प्रैक्टिस मैच है, लेकिन तैयारी को देखकर लग रहा है कि त्यागी ज्यादा धारदार गेंदबाजी इस बार करेंगे, लेकिन इसका फैसला तभी होगा, जब वे मैच में उतरकर गेंदबाजी करेंगे। 

यह भी पढ़ें 

आईपीएल 2026 से पहले एक और रिप्लेसमेंट का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की डायरेक्ट एंट्री

ODI World Cup 2027: आईसीसी रैंकिंग से तय होंगी टीमें, साउ​थ अफ्रीका ने किसे दी राहत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल