1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केएल राहुल ने छोड़ दी लखनऊ सुपर जायंट्स, लेकिन अभी तक नहीं टूटा उनका रिकॉर्ड

केएल राहुल ने छोड़ दी लखनऊ सुपर जायंट्स, लेकिन अभी तक नहीं टूटा उनका रिकॉर्ड

 Published : Mar 24, 2026 03:08 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 03:08 pm IST

केएल राहुल साल 2025 से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, जो रिकॉर्ड अभी टूटा नहीं है।

kl rahul- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : PTI

केएल राहुल अब आईपीएल में कप्तानी नहीं कर रहे हैं। इससे पहले वे पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं। अब राहुल अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। इस बीच भले ही राहुल ने एलएसजी का साथ छोड़ दिया हो, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है, जो उस टीम के लिए केवल राहुल ने ही बनाया है, अब तक टूटा नहीं है। हालांकि इस बार पूरी संभावना है कि राहुल का कीर्तिमान टूट जाएगा। 

साल 2022 में एलएसजी के कप्तान बने थे केएल राहुल

केएल राहुल एलएसजी के साथ पहले ही सीजन से जुड़ गए थे। जब साल 2022 में पहली बार लखनऊ की टीम आईपीएल में आई तो वे पहले कप्तान बने। उनके लिए टीम ने काफी मोटी रकम भी खर्च की थी। हालांकि वे टीम को खिताब नहीं जिता पाए। वे तीन सीजन तक टीम के साथ रहे। इसके बाद लखनऊ और राहुल की राहें जुदा हो गईं। पिछले सीजन यानी 2025 में वे दिल्ली कैपिटल्स में आ गए। इन तीन सीजन के दौरान राहुल ने लखनऊ के लिए 38 मैच खेलकर 1410 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। 

एलएसजी के लिए सबसे ज्यादा रन राहुल ने ही बनाए हैं

केएल अभी भी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि उन्हें अलग हुए एक साल गुजर गया है। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरा नाम निकोलस पूरन का है, जिन्होंने 43 मैच खेलकर 1381 रन बनाए हैं। यानी पूरन अब राहुल के काफी करीब हैं। पूरन इस साल भी एलएसजी के लिए खेलेंगे, ऐसे में पूरी संभावन है कि वे राहुल से आगे निकल जाएं। 

साल 2013 ने किया राहुल ने आईपीएल डेब्यू

राहुल ने साल 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था, तब वे आरसीबी के लिए खेल रहे थे। इसके बाद वे साल 2018 में पंजाब किंग्स में चले गए और वहां की कप्तानी भी की। साल 2022 में वे एलएसजी के साथ जुड़े। साल 2025 से लेकर अब तक वे दिल्ली के खेमे में शमिल हैं। यानी वे कुल मिलाकर पांच टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। इस दौरान 145 मैच खेलकर राहुल ने 5222 रन बनाए हैं। उनका औसत 46 के करीब का है और वे 136 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। देखना होगा कि इस साल वे अपनी टीम के लिए कैसी बल्लेबाजी करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

आईपीएल में एक साल बाद होगी वापसी, एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मचा दी सनसनी

आईपीएल 2026 से पहले एक और रिप्लेसमेंट का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की डायरेक्ट एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल