A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: Orange Cap पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का कब्जा, रोहित शर्मा किस नंबर पर?

IPL 2026: Orange Cap पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का कब्जा, रोहित शर्मा किस नंबर पर?

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का राज है। वहीं अब हैदराबाद के बल्लेबाज इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Rohit Sharma & Sameer Rizvi- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा & समीर रिजवी

IPL 2026 Orange Cap: IPL 2026 में अभी तक बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जारी सीजन में 5 अप्रैल को दो-दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। वहीं दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी। इन दो मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं, लेकिन टॉप पर अभी भी दिल्ली के बल्लेबाज समीर रिजवी का नाम है।

आईपीएल 2026 में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

आईपीएल 2026 में 11वें मैच के खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज समीर रिजवी हैं। उन्होंने दो मैचों में 160 रन बनाए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद हेनरिक क्लासेन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 145 रन बनाए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का नाम है। वह कल तक दूसरे नंबर पर थे, लेकिन आज उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है। रोहित दो मैच में 113 रन जड़ चुके हैं। वहीं RCB के देवदत्त पडिकक्ल के बल्ले से दो मैचों में 111 रन आए हैं और वो लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली का नाम है। वह दो मैचों में 108 रन ठोक चुके हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  • समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स): 160 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 145 रन
  • रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस): 113 रन
  • देवदत्त पडिकक्ल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 111 रन
  • कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स): 108 रन

लखनऊ को मिली IPL 2026 की पहली जीत

आईपीएल में 5 अप्रैल के दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक खेले गए इस मैच में लखनऊ की टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी। मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत ने लखनऊ की जीत में अहम भूमिका निभाई। शमी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 9 रन देकर दो विकेट निकाले। वहीं ऋषभ पंत ने 50 बॉल में 9 चौके की मदद से 68 रन की मैच विनिंग पारी खेली।

चेन्नई को मिली सीजन की तीसरी हार

दिन का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को 43 रनों से हराया। RCB के लिए इस मैच में टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की और 25 बॉल में 70 रन की तूफानी पारी खेली। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 250 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 207 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें

24 गेंद में 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिए गहरे जख्म, POTM अवॉर्ड जीतकर दिया बड़ा बयान

भुवनेश्वर कुमार ने रच दिया इतिहास, एक विकेट लेकर अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड

Latest Cricket News