Mohammad Shami Record: IPL 2026 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं। 5 अप्रैल को आईपीएल 2026 में SRH और LSG के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ के लिए खेलते हुए शमी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 9 रन खर्च किए और दो बड़े विकेट भी अपने नाम किए। शमी को इस शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। शमी की इस धारदार गेंदबाजी की वजह से ही हैदराबाद की टीम इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
मोहम्मद शमी ने ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को भेज पवेलियन
मोहम्मद शमी ने इस मैच में पहले अभिषेक और फिर हेड को आउट कर हैदराबाद की कमर तोड़ दी। SRH की टीम अपने घर में अब संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। शमी ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड दोनों को स्लोअर गेंद पर आउट किया। अभिषेक इस मुकाबले में खाता नहीं खोल सके, वहीं हेड 7 रन बनाकर आउट हुए। शमी इस मुकाबले में अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से आगे उगलते हुए नजर आ रहे थे। उनके खिलाफ SRH के बल्लेबाज एक-एक रन के लिए तरसते हुए दिखे।
पिछले सीजन SRH की टीम का हिस्सा थे शमी
IPL 2025 में मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में SRH ने उन्हें 10 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था। लेकिन उस सीजन में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में इस सीजन से पहले हैदराबाद की टीम ने उन्हें LSG के साथ ट्रेड कर लिया। इस ट्रेड में किसी खिलाड़ी की अदला-बदली नहीं हुई, बल्कि LSG ने हैदराबाद को पूरे दस करोड़ रुपये चुकाए। मोहम्मद शमी की बात करें तो वह पिछले साल खेले 9 मैचों में फ्रेंचाइजी के लिए खेले 9 मैचों में सिर्फ 6 ही विकेट ले पाए थे।
POTM अवॉर्ड मिलने के बाद मोहम्मद शमी ने क्या कहा?
LSG के खिलाफ मैच में POTM अवॉर्ड जीतने के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि इस जीत से हम बहुत खुश हैं क्योंकि हम पिछला मैच अपने घर पर हार गए थे, इसलिए लय बनाने के लिए हमारे लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था। एक बार जब आपको अच्छी शुरुआत मिल जाती है, तो जीत की लय बनी रहती है। इस IPL के लिए अपनी तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि अगर आपको क्रिकेट पसंद है और अगर आप किसी भी स्तर पर खेलना चाहते हैं, तो खेल से जुड़े रहना जरूरी है। देखिए, अगर आप अच्छे स्तर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो अपनी फिटनेस बनाए रखना बहुत जरूरी है। पहले आपको फिट होना होगा, तभी आप अपना स्किल दिखा सकते हैं।
यह भी पढ़ें
LSG ने गिरते-पड़ते जीता SRH के खिलाफ मैच, लेकिन 21 करोड़ वाले खिलाड़ी ने बढ़ाई टीम की टेंशन