1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार ने रच दिया इतिहास, एक विकेट लेकर अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार ने रच दिया इतिहास, एक विकेट लेकर अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 05, 2026 10:02 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 10:05 pm IST

Bhuvneshwar Kumar Record: भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में एक विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस विकेट के साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में 200 विकेट भी पूरे कर लिए।

Bhuvneshwar Kumar- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार Image Source : AFP

Bhuvneshwar Kumar Record: भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में एक बाद रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज बन गए हैं। भुवी आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 200 विकेट पूरे किए हैं। इनसे पहले कोई भी तेज गेंदबाज ये कारनामा नहीं कर पाया था। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर हैं। वहीं वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने हैं।

आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं भुवी

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने अब तक इस टूर्नामेंट में 176 मैच में 224 विकेट हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार का नाम है। उन्होंने 192 मैचों में 200 विकेट पूरे किए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुनील नरेन का नाम है। नरेन ने अब तक 191 मैचों में 193 विकेट हासिल किए हैं। वहीं पीयूष चावला का नाम चौथे नंबर पर है। चावला ने 192 मुकाबलों में 192 विकेट हासिल किए। वहीं 187 विकेट के साथ आर अश्विन पांचवें नंबर पर हैं।

आयुष म्हात्रे का विकेट लेकर भुवी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने आयुष म्हात्रे को आउट करके आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे किए। भुवी ने ये गेंद हार्ड लेंथ पर डाली थी। इस गेंद पर म्हात्रे पुल शॉट खेलना चाहते थे लेकिन वो गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए और मिड ऑफ पर खड़े रजत पाटीदार ने एक आसान कैच पकड़ा। म्हात्रे इस मुकाबले में 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। भुवी जिस इंटेंसिटी के साथ इस मैच में गेंदबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए चेन्नई के बल्लेबाजों के लिए उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा।

बेंगलुरु ने चेन्नई के सामने रखा 251 रन का टारगेट

CSK और RCB के बीच खेले जा रहे इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने चेन्नई के सामने 251 रन का पहाड़ जैसा टारगेट रखा है। टीम के लिए इस मैच में देवदत्त पडिकक्ल ने 29 बॉल पर 50 रन बनाए। वहीं टिम डेविड ने 25 बॉल पर तूफानी अंदाज में नाबाद 70 रन बनाए। डेविड ने अपनी पारी में 3 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 19 बॉल में नाबाद 48 रन की पारी खेली। चेन्नई के गेंदबाजों ने इस मैच में जमकर रन लुटाए।

यह भी पढ़ें

24 गेंद में 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिए गहरे जख्म, POTM अवॉर्ड जीतकर दिया बड़ा बयान

विराट कोहली ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल