1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच रद, फिर भी बदल गई अं​क तालिका, दो टीमों का नहीं खुला खाता

IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच रद, फिर भी बदल गई अं​क तालिका, दो टीमों का नहीं खुला खाता

आईपीएल के इस सीजन में एक बार फिर से अंक तालिका में बदलाव देखने को मिल रहा है, हालांकि केकेआर बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला बारिश के कारण पूरा हो ही नहीं पाया।

IPL 2026 Points Table- India TV Hindi
Image Source : IPL IPL 2026 अं​क तालिका

आईपीएल 2026 में गजब का रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। हालांकि सोमवार का मैच नहीं हो सका। 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच होना था, लेकिन अभी मुकाबला शुरू हुआ ही था कि बारिश आ गई और फिर मैच आगे नहीं हो सका। इस बीच अंक ता​लिका में फिर भी बदलाव हो गया। हालां​कि दो टीमें अभी भी ऐसी हैं, ​जिनका खाता नहीं खुला है। अब एक नजर ताजा अंक तालिका पर डाली जानी चाहिए। 

चौथे ओवर में ही बारिश आने से रोका गया मैच, फिर नहीं हो पाया शुरू

इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को पंजाब और कोलकाता के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अभी 3.4 ओवर का ही खेला हुआ था, इसी बीच बारिश आ गई। काफी देर तक इंतजार किया गया कि कम ओवर का ही मैच करा​ लिया जाए, लेकिन बीच बीच में रुक रुककर हो रही बारिश ने इसकी भी इजाजत नहीं दी। जब मैच रद घोषित किया गया, तब केकेआर ने 3.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे। यानी केकेआर की हालत पतली थी। हालांकि बाद में जब मैच नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया गया। इससे प्वाइंट्स टेबल में केकेआर का भी खाता खुल गया। केकेआर की टीम अब आठवें नंबर पर पहुंच गई है। 

गुजरात टाइटंस और सीएसके का अभी तक नहीं खुला खाता

इस बीच दो टीमें अभी भी ऐसी हैं, जिन्हें पहली जीत और अंकों की दरकार है। गुजरात टाइटंस दो और सीएसके तो तीन मैच खेल चुकी हैं, लेकिन उन्हें जीत के दर्शन नहीं हुए हैं। केकेआर की टीम कोई मैच जीती तो नहीं है, लेकिन उसके बाद भी उसे एक अंक मिल गया है। केकेआर के अब तक तीन मैच हो चुके हैं। 

इस वक्त आईपीएल अंक तालिका में पंजाब की टीम टॉप, आरसीबी दूसरे और राजस्थान तीसरे पर सरकी

इस बीच एक और अंक लेकर अब पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने तीन में से दो मैच जीते हैं और एक रद हो गया है। इसलिए  उसके पास पांच अंक हो गए हैं। आरसीबी अब दूसरे और राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर चली गई है। डीसी नंबर 4 पर है। इन सभी टीमों के चार चार अंक दो मैचों के बाद हैं। सनराइर्जस हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और एलएसजी के पास दो दो अंक हैं। यानी इस वक्त अंक तालिका काफी दिलचस्प नजर आ रही है। जो आने वाले दिनों में और भी रोचक होने की पूरी संभावना है। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान से आई बड़ी खबर, स्टार गेंदबाज की फिटनेस पर उठे सवाल, PSL से बाहर होने की आई नौबत!

फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

Latest Cricket News