IPL 2026 के रोमांच के बीच एक दुखद खबर ने क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है। मुंबई में IPL से जुड़े एक विदेशी ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसके बाद पूरे टूर्नामेंट में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के मुताबिक, 76 साल के ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्डका शव मुंबई के ट्राइडेंट होटल में उनके कमरे से बरामद हुआ। वह IPL के ब्रॉडकास्टिंग क्रू का हिस्सा थे और 24 मार्च से मरीन ड्राइव स्थित इस होटल में ठहरे हुए थे।
होटल के कमरे में पाए गए मृत
31 मार्च को होटल स्टाफ ने उन्हें कमरे में बेहोशी की हालत में पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच जारी है। इस दुखद घटना पर BCCI ने आधिकारिक बयान जारी कर गहरा शोक व्यक्त किया है।
BCCI के बयान में कहा गया कि IPL गवर्निंग काउंसिल और इससे जुड़े सभी हितधारक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। वह एक समर्पित ब्रॉडकास्ट इंजीनियर थे और हमारे ब्रॉडकास्ट ऑपरेशन का अहम हिस्सा थे। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।
BCCI ने जताया शोक
बयान में आगे कहा गया- IPL इस कठिन समय में लैंगफोर्ड के परिवार को हर संभव सहायता और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। टूर्नामेंट से जुड़े हर सदस्य की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। IPL जैसे बड़े आयोजन के बीच आई यह दुखद खबर सभी के लिए बेहद भावुक कर देने वाली है। अब पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बता दें, मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एक आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई है। होटल के कर्मचारियों द्वारा लैंगफोर्ड को उनके कमरे में अचेत पाए जाने के बाद आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:
बड़ी खबर, ODI और T20I सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी
IPL 2026: किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप के लिए चल रही जबरदस्त जंग
Latest Cricket News