A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: पहले ही मैच में फ्लॉप हुए ओपनर बने ऋषभ पंत, 7 रन बनाकर अजीब तरीके से हुए आउट

VIDEO: पहले ही मैच में फ्लॉप हुए ओपनर बने ऋषभ पंत, 7 रन बनाकर अजीब तरीके से हुए आउट

ऋषभ पंत का ओपनिंग करने का फैसला लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उल्टा पड़ गया। IPL 2026 के पहले ही मैच में पंत दिल्ली के खिलाफ मैच में सिर्फ 9 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए।

Rishabh Pant - India TV Hindi
Image Source : BCCI ऋषभ पंत

IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अनलकी साबित हुए। ऋषभ पंत का ओपनिंग पर उतरने का दांव उल्टा पड़ गया और टीम को शुरुआत में ही नुकसान उठाना पड़ा। पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ की पारी का आगाज करने उतरे लेकिन तीसरे ओवर में चलते बने। पंत के नंबर-3 पर उतरने की उम्मीद थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने खुद को ओपनिंग पर भेजा, लेकिन यह प्रयोग पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ और टीम को शुरुआती झटका लग गया। ऋषभ पंत ओपनर के तौर पर मैदान पर उतरे, लेकिन लय में नजर नहीं आए। उन्होंने 9 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए और संघर्ष करते दिखे।

पंत का विकेट भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से गिरा। तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सीधा शॉट खेला, जिसे दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार पकड़ नहीं सके। हालांकि, गेंद उनके हाथ से लगकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी और क्रीज से बाहर खड़े पंत रनआउट हो गए। पंत इस तरह आउट होने के बाद हल्की मुस्कान के साथ पवेलियन लौट गए। वहीं, टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर इस घटना से काफी निराश नजर आए।

मिडिल ऑर्डर भी रहा फेल

पंत के आउट होने के बाद एडेन मारक्रम क्रीज पर आए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके और 8 गेंदों में 11 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बन गए। इसके बाद आयुष बडोनी भी बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे लखनऊ की टीम दबाव में आ गई। 10 ओवर से पहले 71 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। 

मयंक यादव को नहीं मिला मौका

फिट होने के बावजूद मयंक यादव को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया। टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह मोहसिन खान और प्रिंस यादव पर भरोसा जताया। अब देखना होगा कि लखनऊ सुपर जायंट्स गेंदबाजी में किस तरह का प्रदर्शन करती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिंस यादव।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

यह भी पढ़ें

'कोई भी दूसरा गेंदबाज मेरे आस-पास भी नहीं', टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी का छलका दर्द

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से धाकड़ डेविड मिलर का नाम गायब, ब्रेविस समेत कई खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

Latest Cricket News