A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: मुंबई इंडियंस की जीत से 3 टीमों को नुकसान, अंक तालिका में भयंकर उठापटक

IPL Points Table: मुंबई इंडियंस की जीत से 3 टीमों को नुकसान, अंक तालिका में भयंकर उठापटक

आईपीएल के अब तक 30 मैच हो चुके हैं और अब अंक तालिका काफी दिलचस्प हो चली है। मुंबई ने अपना मैच जीतकर जहा एक ओर छलांग मारी है, वहीं 3 टीमों को एक एक पायदान नीचे जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

IPL Points Table- India TV Hindi
Image Source : AP IPL अंक तालिका

आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आखिरकार इस साल के टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल कर ली है। इस सीजन टीम ने अपना पहला मैच तो जीत लिया ​था, लेकिन इसके बाद हार का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। गुजरात टाइटंस को हराकर टीम ने दो और अंक हासिल कर लिए हैं। साथ ही अंक तालिका में भी उसे उछाल मिला है। मुंबई के आगे जाने से तीन टीमों को नुकसान हुआ है और वे नीचे चली गई हैं। अब प्वाइंट्स टेबल काफी दिलचस्प होती जा रही है।

पंजाब किंग्स का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार

इस साल के इंंडियन प्रीमियर लीग की अंक ​तालिका पर नजर डालें तो पता चलता है कि पंजाब किंग्स का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बना हुआ है। टीम ने इतनी लीड बना रखी है कि जल्द उसे कोई दूसरी टीम यहां से हटा भी नहीं सकती। आरसीबी दूसरे और राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे नंबर पर है। इन दोनों के आठ आठ अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चौथे नंबर पर है। यही वो चार टीमें हैं, जो टॉप 4 में बनी हुई हैं। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के भी छह छह अंक हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वे टॉप 4 में अपनी जगह नहीं बना पाई हैं। 

मुंबई इंडियंस नंबर सात पर पहुंची, सीएसके, एलएजसी और केकेआर को नुकसान

इस बीच मुंबई इंडियंस ने अपनी दूसरी जीत के साथ ही अंक तालिका में छलांग लगाते हुए नंबर 7 की कुर्सी पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की है। मुंबई के आगे जाने से सीएसके, एलएसजी और केकेआर को नुकसान हुआ है। ये सभी टीमें एक एक पायदान नीचे आ गई हैं। खास तौर पर केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स की हालत काफी खराब है,  उसके पास महज तीन अंक हैं और टीम एक ही मैच जीत सकी है। 

आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला

अब आज यानी 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटलस के बीच मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। अभी दोनों टीमों के पास छह छह अंक हैं, जो टीम जीतेगी, उसके आठ अंक हो जाएंगे। यानी नंबर टॉप 4 में पहुंच जाएगी। कुल मिलाकर आज का मैच दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है। देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारने में कामयाबी हासिल करती है।  

यह भी पढ़ें 

'उनसे बेहतर कोई नहीं', धमाकेदार जीत के बाद हार्दिक ने स्टार खिलाड़ी की दिल खोलकर की तारीफ

कगिसो रबाडा ने लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे, 3 विकेट लेते ही किया बड़ा कारनामा

Latest Cricket News