सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल का एक और मैच अपने नाम कर लिया है। इससे उसे अंक तालिका में भी फायदा हुआ है। इस बीच पंजाब किंग्स का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार है। हालांकि एसआरएच की जीत से एक टीम को नुकसान भी उठाना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम भले मैच हार गई हो, लेकिन इसके बाद भी उसकी कुर्सी पर कोई असर नहीं पड़ा है, वो जहां थी, वहीं पर है।
आईपीएल अंक तालिका में अब क्या बदलाव हुआ
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में एक बार फिर से बदलाव नजर आ रहा है। हालांकि इस बार बहुत ज्यादा नहीं, दो टीमों के बीच जगह की अदला बदली हुई है। पंजाब किंग्स की टीम 5 मैच जीतकर और 11 अंक लेकर पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज है। यानी पंजाब को अभी दूसरी कोई भी टीम यहां से नहीं हटा पाएगी। आरसीबी के पास आठ अंक हैं और वो दूसरे नंबर पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा हुआ है, टीम ने एक स्थान की छलांग मारी है। हैदराबाद के भी आठ अंक हैं और टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
राजस्थान रॉयल्स को हुआ नुकसान, टीम चौथे नंबर पर पहुंची
इस बीच राजस्थान रॉयल्स को एक स्थान का नुकसान हुआ है। आरआर ने भी अब तक 6 मैच खेलकर चार जीते हैं और उसके भी आठ अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे पीछे कर दिया है। इसलिए एसआरएच की टीम नंबर चार पर चली गई है। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन शानदर शुरुआत की थी, शुरू के लगातार चार मैच टीम जीत गई थी और पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा भी जमा लिया था, लेकिन इसके बाद टीम बैक टू बैक दो मैच हार गई है। अब उसे फिर से आगे जाने के लिए मैच जीतना होगा।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले की तरह नंबर पांच पर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैच हारकर भी नंबर पांच पर है। यानी वे अभी भी टॉप 4 में जाने की दावेदारी पेश कर रही है। उसके पास छह अंक हैं। जीटी के पास भी छह अंक हैं, इसलिए वो नंबर छह पर है। मुंबई इंडियंस, सीएसके और एलएसजी के पास चार चार अंक हैं। ये वो टीमें हैं, जिनकी हालत खराब कही जा सकती है। टीमें आने वाले कुछ और मैच हारी तो फिर उनके लिए टॉप 4 में जाना काफी मुश्किल हो जाएगा। केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स की बात ही क्या की जाए, उनकी कहानी करीब करीब समापन की ओर है। सात मैच खेलकर भी उसके पास केवल तीन ही अंक हैं।
यह भी पढ़ें
अक्षर पटेल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, अभिषेक शर्मा की पारी को लेकर भी कही ऐसी बात
अभिषेक शर्मा का बल्ले से बड़ा धमाका, रोहित को छोड़ा पीछे, कर ली विराट के महारिकॉर्ड की बराबरी
Latest Cricket News