A
Hindi News खेल क्रिकेट इटली के बल्लेबाज ने BBL में शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई, एक ओवर में दे दिए इतने रन

इटली के बल्लेबाज ने BBL में शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई, एक ओवर में दे दिए इतने रन

BBL 2025-26: बिग बैश लीग के जारी सीजन में ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने एक ओवर में कुल 19 रन दे दिए।

Shaheen Afridi- India TV Hindi Image Source : AP शाहीन अफरीदी

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग बिग बैश का सीजन जारी है, जिसमें 27 दिसंबर को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस बार बीबीएल के सीजन में पाकिस्तानी टीम के भी कई खिलाड़ी खेलते हुए दिख रहे हैं, जिसमें एक नाम तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का भी शामिल है, जो ब्रिस्बेन हीट टीम का हिस्सा हैं, जिसमें उनके लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मुकाबला गेंद से कुछ खास बेहतर नहीं रहा है, जिसमें उन्हें इटली के खिलाड़ी हैरी मैनेंटी ने एक ओवर में काफी बुरी तरह से कूट दिया।

शाहीन को हैरी मैनेंटी ने लगाए लगातार तीन चौके

ब्रिस्बेन हीट की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मुकाबला 7 रनों से जीतने में तो कामयाब रही लेकिन शाहीन अफरीदी ने इस मैच में सिर्फ तीन ओवर्स की गेंदबाजी की और बिना कोई विकेट लिए 26 रन दे दिए। शाहीन ने अपने पहले 2 ओवर्स में तो सिर्फ 7 रन दिए थे, इसके बाद जब उन्हें 12वें ओवर में फिर से गेंदबाजी के लिए वापस लाया गया तो उनकी जमकर कुटाई देखने को मिली। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 180 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपने शुरुआती तीन विकेट 64 के स्कोर तक गंवा दिए थे। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट और हैरी मैनेंटी ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। शाहीन अफरीदी जब अपना तीसरा ओवर करने के लिए आए तो पहली गेंद पर शॉर्ट ने पुल शॉट खेलते हुए चौका लगा दिया, इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लेने के साथ हैरी मैनेंटी को स्ट्राइक दे दी।

शाहीन अफरीदी के ओवर की तीसरी गेंद पर हैरी मैनेंटी ने 2 रन लिए, वहीं चौथी गेंद पर मैनेंटी ने एक्सट्रा कवर की तरफ शॉट खेलने के साथ गेंद को बाउंड्री के लिए पहुंचा दिया। पांचवीं गेंद पर हैरी मैनेंटी ने सीधा खेलते हुए फिर से बाउंड्री लगाई वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर मैनेंटी ने डीप स्क्वायर की तरफ खेलने के साथ चौका जड़ दिया। इसी के साथ शाहीन अफरीदी ने अपने इस ओवर में कुल 19 रन दे दिए।

ओवर के बाद लड़खड़ाते हुए डग आउट वापस गए अफरीदी

एक ओवर में 19 रन देने के बाद शाहीन अफरीदी तुरंत वापस डगआउट की तरफ चले गए थे, जिसमें वह लंगड़ाते हुए भी दिखाई दिए। पाकिस्तानी टीम के लिए उनका इस तरह से वापस जाना आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए एक बड़ी टेंशन बन सकता है। शाहीन अफरीदी के लिए अभी तक बीबीएल का ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है, जिसमें उन्होंने चार मुकाबले तो खेले हैं, लेकिन उसमें सिर्फ 2 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके हैं।

ये भी पढ़ें

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले हुआ कोच का निधन

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बजी खतरे की घंटी, स्टार खिलाड़ी हो गया चोटिल

Latest Cricket News