A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी पर अब जेम्स एंडरसन का बयान आया सामने, कहा- 'यह बहुत बड़ा सम्मान है'

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी पर अब जेम्स एंडरसन का बयान आया सामने, कहा- 'यह बहुत बड़ा सम्मान है'

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है, जिसमें 5 मैच खेले जाएंगे। अब ये सीरीज तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी।

James Anderson- India TV Hindi
Image Source : GETTY जेम्स एंडरसन

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने वाली है। अभी तक भारत और इंग्लैंड सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के नाम से जाना जाता था। इस सीरीज को अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जाना जाएगा। इस पर अब इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का रिएक्शन सामने आया है। एंडरसन इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर पर भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को जाना जाएगा।

एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी को लेकर जेम्स एंडरसन ने क्या कहा?

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए जेम्स एंडरसन ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। उन्हें अभी भी इस पर यकीन नहीं हो रहा है। सचिन एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें वह बचपन से ही अपना आदर्श मानते आ रहे हैं। हालांकि, वह उनकी उम्र के कारण उनके साथ अन्याय नहीं करना चाहते हैं। एंडरसन ने आगे कहा कि सचिन इस खेल के महान खिलाड़ी हैं और वह उनके खिलाफ काफी मैच भी खेले हैं। इसलिए यह ट्रॉफी अपने नाम पर होना उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है और वह इससे बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ खेलने पर भी जेम्स एंडरसन ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के खिलाफ खेलने को लेकर एंडरसन ने कहा कि उन्हें हमेशा भारत के खिलाफ खेलना पसंद रहा है। उनका मानना है एशेज के बाद, यह वह सीरीज थी जिसका इंग्लैंड को सबसे ज्यादा इंतजार रहता था। भारत में उनके लिए कुछ कठिन समय रहा था, यह वास्तव में एक कठिन जगह है, लेकिन उनकी टीम ने वहां जीत हासिल की जो वास्तव में उनके लिए काफी ज्यादा स्पेशल जीत थी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच खेले गए कुछ मुकाबले शानदार थे। इस टीम के खिलाफ खेलने में उन्हें काफी मजा आया।

टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन के आंकड़े

जेम्स एंडरसन ने अपने करियर में कुल 188 मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 26.45 के औसत से 704 विकेट लिए। टेस्ट में उन्होंने 3 बार 10 विकेट हॉल और 32 बार पांच विकेट हॉल लिया। वहीं भारत के खिलाफ एंडरसन ने 39 टेस्ट मैच खेले, जहां उन्होंने कुल 149 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें

AUS vs SA WTC Final: भारत में कब और कहां देख पाएंगे मैच, लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी जानें यहां

29 की उम्र में इस धाकड़ खिलाड़ी ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, क्रिकेट जगत हुआ हैरान

Latest Cricket News