Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs SA WTC Final: भारत में कब और कहां देख पाएंगे मैच, लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी जानें यहां

AUS vs SA WTC Final: भारत में कब और कहां देख पाएंगे मैच, लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी जानें यहां

Written By: Hitesh Jha Published : Jun 10, 2025 08:06 am IST, Updated : Jun 10, 2025 08:07 am IST

WTC 2023-25 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों ही टीमों ने हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

Australia South Africa- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Australia South Africa

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की नजरें इस मुकाबले में जीत दर्ज करने पर होंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने के लिए उतरेगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार WTC के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और ये इस टूर्नामेंट का तीसरा फाइनल है। 2021 में खेले गए पहले फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था। 2021-23 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के पास लगातार दूसरा WTC खिताब जीतने का मौका है। साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच को जीतकर पहला ICC खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

AUS vs SA: WTC 2025 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी डिटेल्स

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC 2023-25 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC 2023-25 का फाइनल मुकाबला 11 जून से खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC 2023-25 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC 2023-25 फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC 2023-25 फाइनल मुकाबला कब शुरू होगा?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC 2023-25 फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। वहीं दोपहर 3 बजे इस मुकाबले का टॉस होगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC 2023-25 का फाइनल किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC 2023-25 का फाइनल भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC 2023-25 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC 2023-25 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

WTC फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोर्जी, रेयान रिकेल्टन, एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन।

यह भी पढ़ें

29 की उम्र में इस धाकड़ खिलाड़ी ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, क्रिकेट जगत हुआ हैरान

महेंद्र सिंह धोनी को मिला बड़ा सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में हुई एंट्री

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement