न्यूजीलैंड की टीम अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से मेजबान कीवी टीम ने जहां 2 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं अफ्रीकी टीम एक मुकाबला जीतने में अब कामयाब रही है। वहीं दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का चौथा मुकाबला 22 मार्च को वेलिंग्टन के स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले कीवी टीम के स्क्वाड में जहां एक बड़ा बदलाव हुआ है तो वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी भी बदली गई है। न्यूजीलैंड ने जब इस सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया था तो उसमें शुरुआती तीन मैचों में मिचेल सैंटनर को कप्तान बनाया गया था, जबकि आखिरी के 2 मैचों में टॉम लेथम को कप्तानी संभालनी थी जो अब चौथे टी20 मैच में चोटिल होने की वजह से बाह हो गए हैं।
पहली बार टी20 इंटरनेशनल में जेम्स नीशम संभालेंगे न्यूजीलैंड की कप्तानी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉम लेथम के बाहर होने की जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से दी गई जिसमें उन्होंने बताया कि तीसरे मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान उनका अंगूठा चोटिल हो गया था, जिसके बाद वह इस मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। लेथम के बाहर होने के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कप्तानी की जिम्मेदारी अपने अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स नीशम को सौंपी है जिन्होंने इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में एकबार भी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी नहीं संभाली थी। अब वह टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड की कप्तानी संभालने वाले 12वें खिलाड़ी बनेंगे। नीशम ने अब तक 103 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है।
लेथम की जगह पर टॉम ब्लंडल को किया गया शामिल
टॉम लेथम के चौथे टी20 मुकाबले से बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान भी कर दिया जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडल को शामिल किया गया है। इस सीरीज के दौरान दोनों ही टीमों के अभी तक कई अहम खिलाड़ी अनफिट होने की वजह से बाहर हो चुके हैं, जिसमें एक नाम अब टॉम लेथम का भी शामिल हो गया है, जिनके पांचवें मुकाबले तक फिट होने की उम्मीद काफी कम दिख रही है। दोनों टीमों के लिए सीरीज का ये चौथा मुकाबला काफी अहम रहने वाला है जिसमें कीवी टीम की नजरें जहां जीत हासिल कर अजेय बढ़त पर रहने वाली है, तो वहीं अफ्रीकी टीम की कोशिश सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।
ये भी पढ़ें
कैमरून ग्रीन से क्यों नाराज हैं आर अश्विन? अब IPL फ्रेंचाइजी को दी सैलरी काटने की सलाह
क्या RCB कर पाएगी टाइटल डिफेंड? आर अश्विन ने अगले दो साल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
Latest Cricket News