1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या RCB कर पाएगी टाइटल डिफेंड? आर अश्विन ने अगले दो साल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

क्या RCB कर पाएगी टाइटल डिफेंड? आर अश्विन ने अगले दो साल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 21, 2026 05:51 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 05:51 pm IST

आर अश्विन ने RCB को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि डिफेंडिंग चैंपियन अगले दो सालों में दो और आईपीएल खिताब जीत सकती है। इस दौरान उन्होंने हेजलवुड के चोट का भी जिक्र किया।

RCB- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : AP

R Ashwin on RCB Chances: चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 का खिताब जीतकर अपने 18 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया था। RCB को आगामी सीजन में भी खिताब जीतने के लिए फेवरेट्स माना जा रहा है। इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आर अश्विन ने आईपीएल 2026 से पहले RCB को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। अश्विन का मानना है कि आरसीबी का मौजूदा स्क्वाड इतना अच्छा है कि वे अगले दो सालों में दो और खिताब अपने नाम कर सकते हैं। आईपीएल 2025 के फाइनल में RCB ने पंजाब को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

RCB को लेकर आर अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करत हुए अश्विन ने आरसीबी के स्क्वाड की जमकर तारीफ की। अश्विन ने कहा कि आरसीबी इस टीम के साथ अगले दो साल में एक और खिताब जोड़ सकती है। आईपीएल जीतना आसान नहीं है, लेकिन उनके पास जो बिल्डिंग ब्लॉक्स और वन टू वन रिप्लेसमेंट हैं, वे कमाल के हैं। उन्होंने अपनी टीम के कॉम्बिनेश की कमियों को बहुत अच्छे से दूर किया है और यह टॉप-2 में फिनिश करने के लिए उनके पास एक बेहतरीन स्क्वॉड है।

हेजलवुड की चोट पर आर अश्विन ने क्या कहा?

RCB को आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि जोश हेजलवुड अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। वह सीजन के शुरुआती मैच भी नहीं खेल पाएंगे। हेजलवुड के चोट को लेकर अश्विन का कहना है कि यह आरसीबी के लिए ब्लेसिंग इन डिसगाइज है। आर अश्विन ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो हेजलवुड की चोट RCB के लिए एक मौका है। अगर RCB के पास हेजलवुड नहीं हैं और वे साल्ट के फॉर्म को लेकर चिंतित हैं, तो वे साल्ट और बेथेल दोनों को खिला सकते हैं। और जब हेजलवुड वापस आएंगे, तो आपके पास एक बेहतर टीम होगी।

SRH से होगा RCB का पहला मैच

आईपीएल 2024 के बाद आरसीबी ने केवल विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया था। उस सीजन से पहले उन्होंने मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े प्लेयर्स को रिलीज करके ऑक्शन में एक नई टीम तैयार की थी। फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया, जिन्होंने पिछले सीजन में RCB को पहली ट्रॉफी जिताने में मदद की। इस सीजन आरसीबी 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

यह भी पढ़ें

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को इस चीज से दूर रखना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, बताया क्या रहेगी उनकी भूमिका

KKR को लगा एक और बड़ा झटका, हर्षित राणा के बाद अब ये भारतीय तेज गेंदबाज हुआ बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल