1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान का रिकॉर्ड हो गया चकनाचूर, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने साल 2025 में किया ऐसा कमाल

राशिद खान का रिकॉर्ड हो गया चकनाचूर, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने साल 2025 में किया ऐसा कमाल

एक साल में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज अब वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर बन गए हैं। उन्होंने करीब 7 साल पुराना राशिद खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

rashid khan- India TV Hindi
Image Source : GETTY राशिद खान

साल 2025 समाप्त होने को है। इससे ठीक पहले टी20 क्रिकेट में एक और नया कीर्तिमान बन गया है। वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक जेसन होल्डर की भले ही ज्यादा चर्चा न होती हो, लेकिन वे कमाल के खिलाड़ी हैं। जेसन होल्डर ने अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान का साल 2018 का रिकॉर्ड ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल कर ली है। 

इस साल टी20 क्रिकेट में जेसन होल्डर ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

दरअसल एक साल में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज अभी तक राशिद खान हुआ करते थे। उन्होंने साल 2018 में कुल 61 मुकाबले खेलकर 96 विकेट अपने खाते में डाले थे। तब से लेकर अब तक करीब सात साल का वक्त गुजर गया है, लेकिन दुनिया का कोई भी गेंदबाज एक कैलेंडर साल में टी20 क्रिकेट में इससे ज्यादा विकेट नहीं ले पाया था। यहां आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट में इंटरनेशनल क्रिकेट और लीग में लिए गए विकेटों को भी शामिल किया जाता है। अब जेसन होल्डर उनसे आगे निकल गए हैं। 

100 टी20 विकेट के करीब पहुंचे जेसन होल्डर

जेसन होल्डन ने साल 2025 में अब तक 69 टी20 मैच खेलकर 97 विकेट लेने में कामयाबी हासिल कर ली है। जोसन होल्डर ने साल 2010 में अपना टी20 डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वे 351 विकेट​ अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। इसमें से 97 विकेट तो उनके नाम इसी साल आए हैं। इससे समझा जा सकता है कि होल्डर के ​लिए ये साल कितना अच्छा गया है। 

गुजरात टाइटंस के लिए सात करोड़ में खेलेंगे जेसन 

शायद यही वजह रही है कि इस साल जब अगले साल होने वाले आईपीएल के ​लिए नीलामी का आयोजन किया गया तो जेसन होल्डर मोटी कीमत पर खरीदे गए हैं। कई टीमों ने उन दांव लगाया और आखिर में गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपने पाले में कर लिया। उन्होंने साल 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्हें केवल 26 मुकाबले ही खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 189 रन बनाने के साथ साथ 35 विकेट लिए हैं। जेसन एक अच्छे गेंदबाज के साथ साथ कभी कभी जरूरत पड़ने पर बेहतर बल्लेबाजी भी कर जाते हैं। अब देखना होगा कि गुजरात के​ लिए आईपीएल में वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें 

जो रूट अब सचिन तेंदुलकर से हैं कितने पीछे, पूरे कर लिए 22 हजार रन

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान ने जड़ी विस्फोटक डबल सेंचुरी, 33 साल पुराना इंजमाम उल हक का कीर्तिमान ध्वस्त

Latest Cricket News