1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान ने जड़ी विस्फोटक डबल सेंचुरी, 33 साल पुराना इंजमाम उल हक का कीर्तिमान ध्वस्त

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान ने जड़ी विस्फोटक डबल सेंचुरी, 33 साल पुराना इंजमाम उल हक का कीर्तिमान ध्वस्त

 Published : Dec 29, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 04:32 pm IST

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में धमाकेदार दोहरा शतक ठोककर पाकिस्तान के लिए नया कीर्तिमान बना दिया है। उन्होंने करीब 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

shan masood- India TV Hindi
शान मसूद Image Source : PTI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल रही है। बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी बीबीएल में व्यस्त हैं। टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तानी टीम अगले साल जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेगी। इसमें अभी वक्त है। इस बीच पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक ठोक दिया है। उनका दोहरा शतक इतना तेज था कि इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। 

शान मसूद ने 177 बॉल पर ठोका दोहरा शतक

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद इस वक्त प्रेसीडेंट्स कप में खेल रहे हैं। इसी मैच में उन्होंने डबल सेंचुरी ठोक दी। ये प्रथम श्रेणी मैच है। इस टूर्नामेंट में शान मसूद सुई नॉर्दर्न गैस की ओर से खेल रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने महज 177 बॉल पर दोहरा शतक लगा दिया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज की ओर से लगाया गया ये सबसे तेज दोहरा शतक है। उन्होंने पाकिस्तान के ही पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। 

इंजमाम उल हक का करीब 33 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

इंजमाम उल हक ने साल 1992 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट में 188 बॉल पर दोहरा शतक ठोकने में कामयाबी हासिल की थी। ये करीब 33 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जो अब टूट गया है। भले ही इंजमाम का शतक इंटरनेशनल मैच में आया हो और शान मसूद का डोमेस्टिक टूर्नामेंट में आया है, लेकिन ये दोनों ही प्रथम श्रेणी में काउंट किए जाते हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में अभी भी पाकिस्तान के लिए सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज इंजमाम उल हक ही हैं। 

अब तक ऐसा रहा है शान मसूद का करियर

शान मसूद अब तक पाकिस्तान के लिए 44 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरा उन्होंने 2550 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 13 अर्धशतक हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम कोई दोहरा शतक नहीं है। यहां उनका सर्वाधिक स्कोर 156 रन का ही है। वहीं शान ने पाकिस्तान के लिए 9 वनडे मैच भी खेले हैं, इसमें उन्होंने 163 रन ही बनाए हैं। अब तक 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर शान ने 395 रन बनाए हैं। हालांकि वे केवल टेस्ट ही खेलते हैं और पाकिस्तानी टीम आने वाले कुछ वक्त तक कोई भी टेस्ट नहीं खेलेगी। 

पीसीबी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था

पाकिस्तान क्रिकेट ​बोर्ड ने हाल ही में शान मसूद के सामने प्लेयर रिलेशंस का डायरेक्टर बनने का प्रस्ताव रखा था, जिसे शान ने ठुकरा दिया था। उनका कहना था कि वे जब खुद खेल रहे हैं तो इस पद के साथ शायद न्याय नहीं कर पाएंगे। इसलिए वे इस पद को स्वीकार नहीं कर सकते। 

यह भी पढ़ें 

दो दिन में खत्म हो गया एशेज टेस्ट, अब आईसीसी ने दे दी ऐसी रेटिंग

ध्रुव जुरेल ने जमाया धमाकेदार शतक, चौके और छक्कों की लाइन लगाकर ठोक दी टीम इंडिया की दावेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल