A
Hindi News खेल क्रिकेट VIDEO: इस गेंदबाज ने फेंक दी टी20 लीग में अनोखी बॉल, जिसने भी देखा कई बार देखना पड़ा

VIDEO: इस गेंदबाज ने फेंक दी टी20 लीग में अनोखी बॉल, जिसने भी देखा कई बार देखना पड़ा

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने आईएलटी20 लीग में ऐसी बॉल फेंक दी, जिसको देखकर हर कोई हंस रहा है। इसका वीडियो भी जबरदस्त तरीके से वायरल है।

jason holder- India TV Hindi Image Source : AP जेसन होल्डर

क्रिकेट के मैदान पर कभी कभी ऐसा कुछ हो जाता है, जिसके वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो जाते हैं। हर कोई इन्हें देखना चाहता है और कई बार देखना चाहता है। ऐसा ही कुछ फिर से हुआ है। इस वक्त कई टी20 लीग खेली जा रही हैं। इन्हीं में से एक है आईएलटी20 लीग। इसी के एक मैच के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने ऐसी बॉल फेंक दी, जिसका अब मजाक बन रहा है। 

जेसन ने पहले खेली 11 बॉल पर 22 रनों की जबरदस्त पारी

आईएल टी20 लीग में एक जनवरी को आबुधाबी नाइट राइडर्स और दुबई कैपिटल्स की टीमें आमने सामने थीं। जेसन होल्डर आबुधाबी की टीम की ओर से खेल रहे हैं। जब उनकी टीम बल्लेबाजी कर र​ही थी तब जेसन ने केवल 11 बॉल पर 22 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। 

होल्डर के हाथ से निकली अनोखी बॉल

इसके बाद आया वो पल जिसको देखकर हर कोई हंस रहा था। दुबई कैपिटल्स की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो जेसन होल्डर ने गेंदबाजी की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी बॉल फेंक दी, जो बिना टिप्पा खाए सीधे चौथी या पांचवीं स्लिप में चली गई। हर कोई इसे देखता रह गया। खुद जेसन होल्डर भी इसे देखकर हंस रहे थे। बाद में अंपायर ने इसे नॉ बॉल घोषित कर दिया। हालांकि मैच के दौरान जेसन ने 3.2 ओवर में 18 रन देकर तीन ​विकेट अपने नाम किए। जेसन होल्डर की टीम ने इस मैच को 50 रन के बड़े अंतर से ​जी​त लिया। 

सोशल मीडिया पर वायरल है ये वीडियो

तब भी क्रिकेट में कोई तेज गेंदबाज गेंदबाजी के लिए आता है तो उससे यार्कर, तेज बाउंसर और स्विंग की उम्मीद की जाती है, लेकिन जेसन होल्डर ने कुछ और ही किया। हालांकि वीडियो देखने से पता चलता है कि जेसन के हाथ से ये बॉल छूट गई थी, उनकी मंशा ऐसी बॉल फेंकने की नहीं रही होगी। गेंदबाजों से ऐसी गलतियां कभी-कभी हो जाती हैं। लेकिन यह गलती बहुत अजीब थी। गेंद ने न सिर्फ बल्लेबाज, बल्कि पहले, दूसरे और तीसरे स्लिप फील्डर को भी चकमा दिया। जैसे ही इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस हंसने लगे। ILT20 के ऑफिशियल अकाउंट ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गय है।

यह भी पढ़ें 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में केवल एक ही भारतीय बल्लेबाज लगा सका है शतक, साल 2010 में हुआ था ये कारनामा

डेमियन मार्टिन की अब कैसी है हालत, एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News