1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेमियन मार्टिन की अब कैसी है हालत, एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

डेमियन मार्टिन की अब कैसी है हालत, एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 02, 2026 09:53 am IST,  Updated : Jan 02, 2026 09:53 am IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी डेमियन मार्टिन जो अभी मेनिनजाइटिस के चलते कोमा में हैं, उनकी हेल्थ को लेकर एडम गिलक्रिस्ट ने बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद बढ़ गई है।

DAMIEN MARTYN- India TV Hindi
डेमियन मार्टिन Image Source : DAMIENMARTYN/INSTAGRAM

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व खिलाड़ी डेमियन मार्टिन जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में काफी लंबे समय तक गेंदबाजों की नाक में दम करके रखा वह अभी मेनिनजाइटिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 54 साल के मार्टिन बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान उनकी हालत काफी खराब होने के बाद उन्हें गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें मेडिकल रूप से इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया है। मार्टिन की हालत को लेकर जब खबर सामने आई तो पूरे क्रिकेट जगत से उनके जल्द ठीक होने की दुआ की जा रही है। वहीं इसी बीच उनके साथ लंबे समय तक खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

मार्टिन की हालत में सुधार होने के मिले सकारात्मक संकेत

डेमियन मार्टिन को जो मेनिनजाइटिस बीमारी हुई है उसमें मरीज के दिमाग और रीढ़ की हड्डी के चारों ओर की झिल्लियों में सूजन आ जाने से स्थिति गंभीर हो जाती है। एडम गिलक्रिस्ट ने डेमियन मार्टिन को लेकर फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कई तरह की टेस्ट रिपोर्ट्स सामने आईं और उनसे उनकी सकारात्मक संकेत मिले हैं, जिससे उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद लगाई जा सकती है। बता दें कि जब 26 दिसंबर को मार्टिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उन्हें डॉक्टरों मेडिकल कोमा में रखने का फैसला लिया था। तब से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

अश्विन से लेकर लक्ष्मण ने सभी की मार्टिन के जल्द ठीक होने की दुआ

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेमियन मार्टिन की बीमारी को लेकर जैसे ही खबर सामने आई उसके बाद से क्रिकेट जगत में उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी की जा रही है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसमें रविचंद्रन अश्विन और वीवीएस लक्ष्मण ने उनके ठीक होने की दुआ की है और ये भरोसा दिलाया है कि पूरा क्रिकेट जगत उनके साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़ा हुआ है। मार्टिन के करियर को लेकर बात की जाए तो साल 1992 से लेकर 2006 तक वह ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा रहे जिसमें उन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में खेलते हुए 46.37 के औसत से कुल 4406 रन बनाए जिसमें 13 शतकीय पारियां शामिल थी।

ये भी पढ़ें

बड़ा कमाल, एक ही मैच में लगे पांच शतक; पहली बार बना ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान

साल 2026 शुरू होते ही इस खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कहा - भाग्यशाली हूं कि मैंने इतने मैच खेले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल