1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा रवींद्र जडेजा का कीर्तिमान, इंग्लैंड में बने भारत के नंबर-1 ODI गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा रवींद्र जडेजा का कीर्तिमान, इंग्लैंड में बने भारत के नंबर-1 ODI गेंदबाज

इंग्लैंड में पहले ODI मैच में अपना पहला विकेट चटकाने के साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : AFP जसप्रीत बुमराह

भारत और इंग्लैंड ODI सीरीज में आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ धमाकेदार आगाज किया। बेन डकेट और जैकेब बेथेल के बीच 61 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इसके बाद 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए गुरनूर बरार ने एक ही ओवर में सलामी जोड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कप्तान हैरी ब्रूक को आउट करते हुए भारत को तीसरी बड़ी सफलता दिला दी।

बुमराह ने किया कप्तान का शिकार

बुमराह ने बहुत ही शानदार गेंद पर हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। बुमराह की उछाल लेती हुई बैक ऑफ लेंथ गेंद गिरने के बाद सीधी हुई। इस पर ब्रूक ने बल्ले का फेस खोल कर खेलने का प्रयास लेकिन अतिरिक्त उछाल के कारण बल्ले ने गेंद का किनारा लिया और सीधे स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में चली गई। हैरी ब्रूक बुमराह का ODI क्रिकेट में 150वां शिकार बने। इस तरह बुमराह सबसे कम गेंदों में 150 ODI विकेट पूरे करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने 4605 गेंदों में यह कारनामा किया। सबसे कम गेंदों में 150 ODI विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम दर्ज है। शमी ने 4070 गेंदों में यह कमाल किया था।

सबसे कम गेंदों में 150 ODI विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज

  • 4070 - मोहम्मद शमी
  • 4513 - कुलदीप यादव
  • 4605 - जसप्रीत बुमराह

हैरी ब्रूक को आउट करने के साथ ही बुमराह इंग्लैंड की धरती पर ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। बुमराह ने रवींद्र जडेजा का कीर्तिमान ध्वस्त किया। जडेजा ने इंग्लैंड की सरजमीं पर 30 विकेट चटकाए थे। अब बुमराह के खाते में 31 ODI विकेट हो गए हैं।

इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

  • 31 - जसप्रीत बुमराह
  • 30 - रवींद्र जडेजा
  • 28 - भुवनेश्वर कुमार

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की नजर T20I सीरीज में मिली करारी शिकस्त का बदला चुकता करने पर होगी। हाल ही में खेली गई T20I सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया था। एक मैच बारिश में धुल गया था।

यह भी पढ़ें:

आईसीसी रैंकिंग में कैसी है भारत और इंग्लैंड की रैंकिंग, वनडे सीरीज से पहले जान लीजिए

रोहित शर्मा का इंग्लैंड में कैसा है वनडे रिकॉर्ड, ठोक चुके हैं 7 शतक, अंग्रेज गेंदबाजों में खौफ

Latest Cricket News