भारत और इंग्लैंड के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला आज बर्मिंघम में खेला जाना है। इससे पहले आपको एक नजर दोनों टीमें की आईसीसी रैंकिंग और रेटिंग पर डालनी चाहिए। हालांकि आपको पहले ही ये बता दें कि अभी यानी सीरीज शुरू होने से पहले भारत इंग्लैंड से काफी आगे है। लेकिन सीरीज के बाद इसमें कितना अंतर आएगा, ये देखना जरूर दिलचस्प होने वाला है।
आईसीसी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया को हुआ है नुकसान
टीम इंडिया जब इंग्लैंड के दौरे पर गई थी, तब टी20 की नंबर टीम हुआ करती थी। लेकिन पांच मैचों की सीरीज के चार मैच हारकर टीम इंडिया पहले से दूसरे नंबर पर पहुंच गई। जबकि सीरीज शुरू होने से पहले इन दोनों टीमों के बीच करीब दस रेटिंग अंकों का अंतर था। लेकिन चार मैचों में मिली हार के बाद चीजें काफी बदल गईं। ये बात तो करीब करीब तय है कि जो झटका इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया को लगा, उसे आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा। अब इंग्लैंड आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर वन टीम है और भारतीय टीम दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है।
वनडे रैंकिंग में भारत पहले और इंग्लैंड आठवें नंबर पर
अब अगर वनडे की रेटिंग पर नजर डालें तो पता चलता है कि यहां अभी भारतीय टीम पहले नंबर पर काबिज है। वहीं इंग्लैंड की हालत काफी पतली है। इंग्लैंड की टीम यहां आठवें नंबर पर आती है। टीम इंडिया की रेटिंग इस वक्त 121 की चल रही है, वहीं इंग्लैंड की रेटिंग महज 89 की है। यानी दोनों टीमों के बीच रेटिंग और रेटिंग का काफी अंतर है। अब जब तीन मैचों की ये सीरीज खत्म हो जाएगी, तब देखना होगा कि दोनों टीमें कहां पर हैं।
टीम इंडिया को अभी नहीं होगा रैंकिंग का नुकसान, हार से घट सकती है रेटिंग
इस बीच इतना तो अभी पक्का सा लग रहा है कि चूंकि पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच रेटिंग का अंतर काफी ज्यादा है, इसलिए यहां तो कम से कम टीम इंडिया दूसरे नंबर पर अभी नहीं पहुंचेगी। जैसा कि हमने बताया टीम इंडिया की रेटिंग 121 की है और दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड की रेटिंग 110 की है। इससे साफ है कि भारत को रैंकिंग का नुकसान तो नहीं होगा, लेकिन अगर यहां भी टी20 की तरह हार मिली तो रेटिंग का नुकसान जरूर होगा, जो बाद में बहुत ही घातक भी साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें
भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे में कैसी होगी प्लेइंग इलेवन, अंग्रेजों ने पहले ही खोल दिए पत्ते