1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शर्मनाक! जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में पिटवाई भद्द, टेस्ट करियर में पहली बार हुआ बेहद खराब काम

शर्मनाक! जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में पिटवाई भद्द, टेस्ट करियर में पहली बार हुआ बेहद खराब काम

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और पहली पारी में वह बिल्कुल लय में नजर नहीं आए हैं।

jasprit bumrah- India TV Hindi
Image Source : GETTY जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह की गिनती दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है और उनकी यॉर्कर गेंद को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है, जब इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ बहुत ही आसानी से रन बनाए और बुमराह अपनी लाइन और लेंथ से बिल्कुल भटके हुए नजर आए।

जसप्रीत बुमराह ने लुटाए 112 रन

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 33 ओवर्स में 112 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। बुमराह के टेस्ट करियर में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक टेस्ट पारी में उन्होंने 100 प्लस रन लुटाए हों। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। खराब गेंदबाजी से बुमराह को ऐसा बुरा दिन देखना पड़ा है।

बुमराह टेस्ट क्रिकेट में ले चुके हैं 200 से ज्यादा विकेट

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में साल 2018 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई विदेशी दौरों पर अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया। उन्होंने अभी तक 48 टेस्ट मैचों में कुल 219 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें 15 बार पांच विकेट हॉल शामिल हैं।

इंग्लैंड ने ली 311 रनों की बढ़त

चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। स्टोक्स ने 141 रन और जो रूट ने 150 रन बनाए। बेन डकेट ने 94 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 311 रनों की बढ़त ले ली।

यह भी पढ़ें:

बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर में कर दिया कमाल, अंग्रेज कप्तान के तौर पर रचा इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 3 ऑलराउंडर ही कर पाए ऐसा करिश्मा, शतक जड़ते ही बेन स्टोक्स की एंट्री

Latest Cricket News