Ben Stokes: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम सिर्फ 358 रनों पर सिमट गई थी। फिर इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतक लगाए हैं। स्टोक्स सीरीज में गेंदबाजी से तो अच्छा कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने बल्लेबाजी में भी लय पा ली है और टेस्ट में लगभग दो साल के बाद शतक लगा दिया है।
बेन स्टोक्स ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ चौथे मैच में शतक जड़ते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ तीसरे ऐसे ऑलराउंडर बने हैं, जिन्होंने 7000+ रन बनाए हैं और 200+ विकेट लिए हैं। उनसे पहले गैरी सोबर्स और जैक कैलिस ऐसा कर चुके हैं। कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में 13289 रन और 292 विकेट हासिल किए थे। वहीं सोबर्स ने टेस्ट में 8032 रन बनाए थे और 235 झटके थे। अब खास लिस्ट में स्टोक्स ने एंट्री कर ली है।
200 रनों से ज्यादा की हुई इंग्लैंड की बढ़त
बेन स्टोक्स मैच में बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह अभी 120 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनके अलावा जो रूट ने 150 रनों की पारी खेली थी। जैक क्राली और बेन डेकट ने भी दमदार प्रदर्शन किया था। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी की थी और बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। ओली पोप ने 71 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से इंग्लैंड की टीम ने 637 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 279 रनों की हो चुकी है।
इंग्लैंड के लिए साल 2013 में किया था डेब्यू
बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की टीम के लिए 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद ही उन्होंने 115 टेस्ट मैचों मे 7000 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा गेंदबाजी से वह 229 विकेट झटक चुके हैं।
यह भी पढ़ें:
टीम इंडिया के हाथ से निकल गया है मैनचेस्टर टेस्ट, क्रिकेट इतिहास में अब तक 2 बार हुआ है ऐसा कारनामा
जसप्रीत बुमराह जल्द लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी