भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में अभी इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम इस मैच में 358 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में इंग्लैंड ने भी तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए थे। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की टीम इस मैच में 186 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर चुकी है। अब यहां से टीम इंडिया के लिए मैच जीतना बेहद मुश्किल हो गया है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
टीम इंडिया ने जब भी किसी टेस्ट मैच में 150 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल की है वहां उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। आंकड़े बताते हैं कि टीम इंडिया ने टेस्ट इतिहास में अब तक 127 टेस्ट मैचों में 150 से ज्यादा रनों की बढ़त गंवाई है। लेकिन उसमें से टीम इंडिया सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है। वहीं 93 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। बाकी 32 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। इन आंकड़े को देखकर यह कहा जा सकता है कि यहां से टीम इंडिया के लिए मैनचेस्टर टेस्ट मैच जीतना बेहद मुश्किल हो गया है।
मैनचेस्टर में भारत के गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा साधारण
मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अभी तक ऐसा देखने को मिला है। इस मैच में भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रह। यही कारण है कि उनकी टीम इस मैच में 550 से ज्यादा रन बना चुकी है। अब टीम इंडिया यहां से मैच में वापसी कर पाती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। टीम इंडिया के लिए अब चौथा दिन बेहद अहम होने वाला है। भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द इंग्लैंड को ऑलआउट करना चाहेंगे।
इंग्लैंड के तरफ से जो रूट ने खेली शानदार पारी
इंग्लैंड की बात करें तो उनके लिए इस मैच में जो रूट ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। रूट पहली पारी में 248 गेंदों पर 150 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा जैक क्रौली ने 84, बेन डकेट ने 94 और ओली पोप ने 71 रन बनाए। टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज कितने रन जोड़ पाते हैं ये देखने लायक बात होगी।
यह भी पढ़ें
जसप्रीत बुमराह जल्द लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी
एशिया कप 2025 के लिए हो जाइए तैयार, शेड्यूल को लेकर बड़ा ऐलान, जानें कहां खेले जाएंगे मुकाबले?