1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर में कर दिया कमाल, अंग्रेज कप्तान के तौर पर रचा इतिहास

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर में कर दिया कमाल, अंग्रेज कप्तान के तौर पर रचा इतिहास

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 26, 2025 05:38 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 05:38 pm IST

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार शतक लगाया। वह इस मुकाबले में 141 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए।

Ben Stokes- India TV Hindi
बेन स्टोक्स Image Source : GETTY

मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार शतक लगाया है। वह 198 गेंदों पर 141 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस मैच में उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया है जो इससे पहले इंग्लैंड का कोई भी कप्तान टेस्ट फॉर्मेट में नहीं कर पाया था। इस मैच स्टोक्स ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया।

बेन स्टोक्स ने बतौर कप्तान पहली बार किया ऐसा कारनामा

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के पहले ऐसे कप्तान बने हैं जिन्होंने एक ही मैच में शतक लगाया हो और एक पारी में पांच विकेट हॉल लिया हो। वहीं ओवरऑल वह इंग्लैंड के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही मैच में शतक और पांच विकेट हॉल लिया हो। उनसे पहले ये काम इंग्लैंड के लिए इयान बॉथम ने पांच बार किया था। वहीं टॉनी ग्रेग और गैस एटकिंसन ने ये कारनामा एक-एक बार किया है।

टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में शतक और पांच विकेट हॉल लेने वाले कप्तानों की बात करें तो ये कारनामा अब तक पांच कप्तानों ने किया है। सबसे पहले ये कारनामा 1955 में वेस्टइंडीज के डेनिस एटकिंसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। लिस्ट में दूसरा नाम वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स का है, उन्होंने 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था। पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद ने ये कारनामा 1983 में भारत के खिलाफ किया था। चौथे नंबर पर इमरान खान हैं उन्होंने 1983 में भारत के खिलाफ ऐसा किया था। बेन स्टोक्स अब ऐसा करने वाले पांचवें कप्तान बन गए हैं।

एक टेस्ट मैच में शतक और पांच विकेट हॉल लेने वाले कप्तान

  • डेनिस एटकिंसन (वेस्टइंडीज) बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 1955
  • गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1966
  • मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) बनाम वेस्ट इंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1977
  • इमरान खान (पाकिस्तान) बनाम भारत, फैसलाबाद, 1983
  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) बनाम भारत, मैनचेस्टर, 2025

669 रन बनाकर ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम

मैनचेस्टर टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 358 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी के आधार पर 311 रनों की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने सबसे ज्यादा 150 रन बनाए। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स ने 198 गेंदों पर 141 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 3 ऑलराउंडर ही कर पाए ऐसा करिश्मा, शतक जड़ते ही बेन स्टोक्स की एंट्री

टीम इंडिया के हाथ से निकल गया है मैनचेस्टर टेस्ट, क्रिकेट इतिहास में अब तक 2 बार हुआ है ऐसा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल