1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बुमराह ने खोल दिए अंग्रेजों के धागे, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

बुमराह ने खोल दिए अंग्रेजों के धागे, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेने के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। बुमराह ने इंग्लैंड टीम की पहली पारी में 83 रन देने के साथ उनकी आधी टीम को निपटा दिया।

जसप्रीत बुमराह- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह क्यों इस समय वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं इसका उदाहरण एकबार फिर से देखने को मिला। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच लीड्स के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड टीम की पहली पारी 465 रनों के स्कोर पर सिमट गई, जिसमें जसप्रीत बुमराह 5 विकेट लेने में कामयाब रहे। इसी के साथ बुमराह ने भारतीय गेंदबाज के तौर पर घर से बाहर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

बुमराह ने की सिर्फ 34 मैचों में कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही जसप्रीत बुमराह का खौफ अंग्रेज प्लेयर्स में साफतौर पर देखने को मिल रहा था। लीड्स के मैदान पर सीरीज की शुरुआत होने के साथ बुमराह भारतीय टीम के बाकी गेंदबाजों के मुकाबले एकबार फिर से पूरी तरह अलग ही नजर आए। घर से बाहर जसप्रीत बुमराह का ये 34वां टेस्ट मैच मुकाबला था जिसमें वह 12वीं बार पारी में 5 विकेट लेने में कामयाब रहे। बुमराह अब संयुक्त रूप से घर से बाहर सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज के रूप में कपिल देव के साथ पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं।

घर से बाहर टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • जसप्रीत बुमराह (34 टेस्ट) -  12 बार
  • कपिल देव (66 टेस्ट) - 12 बार
  • अनिल कुंबले (69 टेस्ट) - 10 बार
  • इशांत शर्मा (62 टेस्ट) - 9 बार

बुमराह ने मुरलीधरन की बराबरी अब सिर्फ वसीम अकरम से पीछे

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह SENA देशों में अब एशियाई गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में मुथैया मुरलीधरन के बराबर पहुंच गए हैं, जिसमें अब वह सिर्फ वसीम अकरम की बराबरी करने से पीछे रह गए हैं। बुमराह ने जहां SENA देशों में अब तक 10 बार टेस्ट में एक पारी में 5 विकेट लिए हैं तो वहीं वसीम अकरम ने ये कारनामा 11 बार किया है। इसके अलावा SENA देशों में जसप्रीत बुमराह 150 विकेट पूरे करने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं। इस लिस्ट में SENA देशों के गेंदबाज शामिल नहीं हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: DSP मोहम्मद सिराज और हैरी ब्रूक की बीच मैच में हुई बहस, देखें VIDEO

भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इस टीम ने किया क्वालीफाई, जीत के साथ मारी एंट्री

Latest Cricket News