1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Javagal Srinath: जवागल श्रीनाथ के नाम है एक ऐसा कीर्तिमान, जिसे आजतक नहीं तोड़ पाया कोई बॉलर

Javagal Srinath: जवागल श्रीनाथ के नाम है एक ऐसा कीर्तिमान, जिसे आजतक नहीं तोड़ पाया कोई बॉलर

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने का रिकॉर्ड है, जिसे आजतक कोई भारतीय बॉलर तोड़ नहीं पाया है।

Javagal Srinath - India TV Hindi
Image Source : GETTY Javagal Srinath

भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी के लिए करने के लिए जानी जाती है। टीम इंडिया ने दुनिया को एक से बढ़कर एक बल्लेबाज दिए हैं। लेकिन टीम इंडिया के पास एक ऐसा गेंदबाज भी था, जो कातिलाना गेंदबाजी करने में माहिर था। हम बात कर रहे हैं स्टार जवागल श्रीनाथ की। आज वह अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्रीनाथ के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे आज तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है। 

पाकिस्तान के खिलाफ किया धमाकेदार प्रदर्शन 

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का जन्म 31 अगस्त 1969 को कर्नाट के मैसूर में हुआ था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू साल 1991 में किया और फिर वह साल 2003 तक भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रामण की अहम कड़ी बने रहे। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए थे। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ  36 वनडे मैचों में 43 विकेट अपने नाम किए थे। 

नाम दर्ज है ये बड़ा रिकॉर्ड 

जवागल श्रीनाथ वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 300 विकेट झटकने वाले बॉलर हैं। उन्होंने भारत के लिए 219 मैचों में 300 विकेट पूरे किए थे। श्रीनाथ के इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भी भारतीय बॉलर तोड़ नहीं पाया है। वहीं, दूसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं। उन्होंने 234 वनडे मैचों में 300 विकेट हासिल किए थे। 

भारत को जिताए कई मैच 

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद जवागल श्रीनाथ अंपायरिंग करने लगे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के 67 टेस्ट मैचों में 236 विकेट चटकाए थे। वहीं, 229 वनडे मैचों में 315 विकेट हासिल किए थे। श्रीनाथ ने भारत के लिए चार वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने भारत की तरफ से 44 विकेट हासिल किए थे। 

यह भी पढ़ें: 

'बैटिंग करना काफी अजीब है', रिजवान के रन आउट होने पर टीम इंडिया के प्लेयर ने दिया ये रिएक्शन

इस बॉलर के नाम हुआ T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

 

Latest Cricket News